Responsive Scrollable Menu

भारत-उरुग्वे मैच के टिकट 90% तक सस्ते किए गए:₹1,999 का टिकट ₹99 में; ब्राजील मैच में 51 हजार दर्शक आए

ब्राजील मैच में खाली सीटें देख आयोजकों ने उरुग्वे मैच के टिकट सस्ते कर दिए है। भारत-उरुग्वे मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। 6 अक्टूबर को होने वाले फ्रेंडली मैच के लिए कुछ टिकटों की कीमत में 90% तक कटौती की गई है। C2 लेफ्ट और C2 राइट ब्लॉक का टिकट ₹1,999 से घटाकर सिर्फ ₹99 कर दिया गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने रविवार को सोशल मीडिया पर टिकट के नए रेट जारी किए। आयोजकों का लक्ष्य उरुग्वे के खिलाफ मैच में स्टेडियम की खाली सीटें भरना और ज्यादा दर्शकों को मैदान तक लाना है। 85 हजार क्षमता, ब्राजील मैच में 51 हजार से ज्यादा दर्शक 3 अक्टूबर को भारत और ब्राजील के बीच मुकाबला साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया था। करीब 85 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में 51 हजार से कुछ ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर, गेब्रियल मैगलहेस और मार्क्विनहोस जैसे स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद कई ब्लॉक खाली नजर आए थे। ब्राजील ने भारतीय टीम को इस मुकाबले में 4-0 से हराया था। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे पहले ही कोलकाता पहुंची भारत के खिलाफ 6 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए उरुग्वे की टीम 30 सितंबर को ही कोलकाता पहुंच गई थी। टीम को मैच से पहले शहर के मौसम और परिस्थितियों के अनुकूल होने का समय मिल गया है। उरुग्वे 1930 और 1950 में वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है। वाल्वर्डे और नुनेज जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल उरुग्वे की टीम में रियल मैड्रिड के मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वर्डे, रोड्रिगो बेंटानकुर, लुकास टोरेरा, जियोर्जियन डी अरास्केटा और फेकुंडो पेलिस्ट्री जैसे खिलाड़ी हैं। डिफेंस में रोनाल्ड अराउजो, जोस मारिया गिमेनेज और मथियास ओलिवेरा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं फॉरवर्ड लाइन में लिवरपूल के डार्विन नुनेज के अलावा मिगुएल मेरेंटिएल, रोड्रिगो अगुएरे और मार्टिन सत्रियानो जैसे खिलाड़ी हैं। ब्राजील से 0-4 हार के बाद उरुग्वे की चुनौती भारत को ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में 0-4 से हार मिली थी। हालांकि, टीम ने शुरुआती करीब 30 मिनट तक ब्राजील को गोल करने का मौका नहीं दिया था। अब भारतीय टीम के सामने उरुग्वे की चुनौती है। उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं आयोजकों की कोशिश भी स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा दर्शक जुटाने की होगी। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ब्राजील ने भारत को फुटबॉल मैच में 4-0 से हराया:लीनो ने 2 गोल किए; एस्टेवाओ-पेड्रो ने एक-एक गोल किए ब्राजील ने कोलकाता में फुटबॉल मैच में भारत को 4-0 से हरा दिया। ब्राजील के लिए लीनो ने 2 गोल दागे। वहीं एस्टेवाओ और पेड्रो ने एक-एक गोल किया। पूरी खबर

Continue reading on the app

LPG Gas Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर 15.50 रुपये महंगा! क्या आपके शहर में भी बढ़ गए दाम? जानें आज का नया रेट

LPG Gas Cylinder Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है या राहत मिली है, इसकी पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। इसमें 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम भी शामिल हैं। ग्राहक अपने शहर के अनुसार ताजा एलपीजी रेट आसानी से जान सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

आंखों में आंसू लिए लियोनेल मेसी ने खेला विदाई मैच, गोल दागा और अर्जेंटीना को भी जिताया

लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल फुटबॉल गेम 6 अक्टूबर को खेला। बेनिन के खिलाफ अर्जंटीना की टीम मैदान पर उतरी, जो मेसी का विदाई मैच था।  Wed, 07 Oct 2026 07:40:33 +0530

  Videos
See all

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00

विपक्ष का Election Commission पर हल्लाबोल, सेव डेमोक्रेसी मार्च, कहां तक आंच?| Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers