Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर रियल एस्टेट कंपनी एंबेसी डेवलपमेंट्स ने मजबूत मांग के बीच बेंगलुरु में अपनी नयी टाउनशिप परियोजना में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक के 477 अपार्टमेंट बेचे हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने उत्तरी बेंगलुरु में 85 एकड़ में फैली अपनी टाउनशिप परियोजना ‘एंबेसी ओरिजिन्स’ में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की पूर्व-बिक्री दर्ज की है। 16 सितंबर को परियोजना शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर एंबेसी डेवलपमेंट्स ने 10 लाख वर्ग फुट से अधिक बिक्री योग्य क्षेत्र में बने 477 अपार्टमेंट की बुकिंग की।
इस टाउनशिप के पहले चरण में एंबेसी डेवलपमेंट्स ने दो रेरा-पंजीकृत परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें 217 विला और 855 अपार्टमेंट हैं। दोनों परियोजनाओं में मिलाकर करीब 26 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य आवासीय क्षेत्र उपलब्ध है। पिछले महीने कंपनी ने कहा था कि उसे इन दोनों परियोजनाओं से 4,500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
एंबेसी डेवलपमेंट्स में आवासीय कारोबार के मुख्य राजस्व अधिकारी रीजा सेबेस्टियन ने कहा, ‘‘इस प्रतिक्रिया से वित्त वर्ष 2026-27 में हमारी पूर्व-बिक्री और नकदी प्रवाह को लेकर मजबूत भरोसा मिला है। हम एंबेसी ओरिजिन्स के अगले चरण और उत्तर बेंगलुरु में अपनी अन्य परियोजनाओं के साथ इस गति को आगे बढ़ाएंगे।
'यूपी में ध्वनि प्रदूषण पर किसकी है जवाबदेही?' DJ के शोर में मासूम की मौत के बाद हाईकोर्ट सख्त, सरकार को कटघरे में घेरा
बलरामपुर में हुई दुखद घटना के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में ध्वनि प्रदूषण पर स्वतः संज्ञान लिया है. जानें क्या है मामला और कोर्ट का रुख.
The post 'यूपी में ध्वनि प्रदूषण पर किसकी है जवाबदेही?' DJ के शोर में मासूम की मौत के बाद हाईकोर्ट सख्त, सरकार को कटघरे में घेरा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










