Responsive Scrollable Menu

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर आंदोलन को बड़ा बनने नहीं दे रही प्रशासन? जंतर-मंतर के पिछले प्रदर्शन से सरकार ने क्या सीखा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में शुरुआत से ही पुलिस का रुख सख्त दिखाई दिया. पहले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई. फिर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए. इसके साथ प्रदर्शनकारी जैसे ही जंतर-मंतर की ओर बढ़े, उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया.

The post प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर आंदोलन को बड़ा बनने नहीं दे रही प्रशासन? जंतर-मंतर के पिछले प्रदर्शन से सरकार ने क्या सीखा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

उत्तराखंड: रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में हुई वृद्धि, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें खाते में कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार, 4 अक्टूबर को अहम कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  सबसे अहम कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और डेमोन्स्ट्रेटर के पदों पर कर्मचारियों की कमी को देखते हुए देय वेतन और मानदेय के दोबारा निर्धारण को मंजूरी दी।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को 90 हजार की जगह अब 1.10 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों में सीनियर रेजीडेंट को 84 हजार की जगह 1.05 लाख रुपये वेतन मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का वेतन 76 हजार से बढ़ाकर 85 हजार रुपये और मैदानी क्षेत्रों वालों का 71 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये मासिक किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में डिमॉन्स्ट्रेटर को 76 हजार की जगह 85 हजार और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार की जगह 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश के कॉलेजों में 251 जूनियर रेजिडेंट, 134 डेमोंस्ट्रेटर और 246 सीनियर रेजिडेंट कार्यरत हैं।

खास बात ये है कि पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक वृद्धि की गई है, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में वर्तमान में 251 जूनियर रेजिडेंट, 134 डेमोंस्ट्रेटर और 246 सीनियर रेजिडेंट कार्यरत हैं।

बता दें कि पिछले महीने हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्नस के मानदेय को 8000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत एमबीबीएस इंटर्नस का मानदेय 17000 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 25000 रुपए किया गया था।

कर्मचारियों को लेकर ये भी हुए निर्णय

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत ग्रुप ए, बी और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  इसके अलावा प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी के अधिकारियों को ग्रुप बी पदों पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस निर्णय से योग्य अधिकारियों को निर्धारित पदों पर नियुक्ति का एक व्यवस्थित अवसर मिलने की उम्मीद है।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान अली आगा से छिनी टी20 की कप्तानी, साहिबजादा फरहान को मिली कमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है. साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. फरहान को सलमान अली आगा की जगह कप्तानी सौंपी गई है. हाल ही में फरहान ने एशियन गेम्स में भी पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी. Mon, 5 Oct 2026 20:25:18 +0530

  Videos
See all

Tejashwi Yadav Press Conference : Gyanesh Kumar से लेकर SIR तक पर तेजस्वी ने बताया विपक्ष का प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:40:04+00:00

Breaking News: Rajpal Yadav को Supreme Court ने फटकारा, दिया 24 घंटे का अल्‍टीमेटम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:38:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers