Responsive Scrollable Menu

'उसका शरीर टर्न होता है बॉल नहीं...' रवि बिश्नोई पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, उनके खेल पर उठाए गंभीर सवाल

Kris Srikkanth on Ravi Bishnoi : इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वो टीम इंडिया के साथ काफी लंबे समय से बने हुए हैं. बिश्नोई को जून में टीम इंडिया एक बार फिर से शामलि किया गाय था. तब से वो टीम के साथ लगातार बने हुए है लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. बिश्नोई की बॉल ज्यादा टर्न नहीं करती है, वो सिर्फ गुगली डालती है, जिसके चलते बल्लेबाज कम ही परेशान होते हैं.  

रवि बिश्नोई को हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए देखा गया था. वो भारत की गोल्ड मेडल टीम का हिस्सा थे. बिश्नोई को एशियन गेम्स 2026 में 2 मैचों में 1 भी विकेट नहीं मिला. पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर में उन्होंने कुल 33 रन खर्च कर डाले. उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बहुत निराशाजनक रहा है. अब उन पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

 रवि बिश्नोई पर श्रीकांत का बड़ा बायन

क्रिस श्रीकांत ने कहा कि, 'अगर वह टर्निंग विकेट पर भी बॉल को टर्न नहीं करा सकता तो वह कैसा स्पिनर है? लेकिन रवि बिश्नोई के लिए सिर्फ उसका शरीर टर्न करता है, और बॉल कभी टर्न नहीं होती. वह अकेला ऐसा बॉलर है, जो रैंक टर्नर पर लेग-स्पिनर के तौर पर बॉल को टर्न नहीं करा सकता. उसने बॉल को एक इंच भी टर्न नहीं कराया. यह कैसे हो सकता है? बिश्नोई के साथ तो यह एक आर्ट है'. 

रवि बिश्नोई बॉल को ज्यादा टर्न नहीं करता है. उनकी बॉल स्पिन भी बहुत कम होती है. वो सिर्फ गुगली पर निर्भर रहे हैं, जिसके चलते उनकी पिटाई बहुत होती है और विकेट उनको कम मिलते हैं. ऐसी के चलते उन पर और टीम इंडिया में बिश्नोई की जगह पर सवाल उठते रहते हैं. अब बिश्नोई भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

रवि बिश्नोई का क्रिकेट करियर 

रवि बिश्नोई ने साल 2022 में भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. तब से अब तक बिश्नोई 54 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 43 पारियों कुल 71 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 21.0 की औसत और 7.59 इकॉनोमी के साथ 1493 रन खर्च किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/13 रहा है. उन्होंने अपने टी20 करियर में 2 बार चार विकेट हॉल भी हासिल किया है.  

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच समय (IST) वेन्यू
6 अक्टूबर 2026 1st T20I शाम 7:00 बजे लखनऊ
9 अक्टूबर 2026 2nd T20I शाम 7:00 बजे रांची
11 अक्टूबर 2026 3rd T20I शाम 7:00 बजे इंदौर
14 अक्टूबर 2026 4th T20I शाम 7:00 बजे हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026 5th T20I शाम 7:00 बजे बेंगलुरु

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा और विराट कोहली कब और कहां खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

प्रभात खबर खुलासा: पंचायत चुनाव में बचे सिर्फ छह माह, गाइडलाइन के फेर में अटके विकास कार्यों के 658 करोड़ रुपये

झारखंड पंचायत चुनाव से पहले 658 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए फंसे हैं. गाइडलाइन के अभाव में 76% ग्रामीण आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित. जानें क्या है पूरा मामला.

The post प्रभात खबर खुलासा: पंचायत चुनाव में बचे सिर्फ छह माह, गाइडलाइन के फेर में अटके विकास कार्यों के 658 करोड़ रुपये appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

China Open: टेनिस कोर्ट पर भारी बवाल, डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर मारी बॉल, बीच मैच किया गया डिस्क्वालिफाई

Daniil Medvedev: चाइना ओपन के सेमीफाइनल में बड़ा विवाद देखने को मिला. रूस के टॉप टेनिस स्टार डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर गेंद मार दी. जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. Mon, 05 Oct 2026 21:35:43 +0530

  Videos
See all

Russia Virus Outbreak Scare: रूस में नया वायरस, 200 लोग क्वॉरेंटाइन ! | Lab Researcher Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:15:34+00:00

DasTak With Sayeed Ansari Full Show:INDIA Alliance का क्या है 6 October Plan? | Gyanesh Kumar | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:10:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers