Responsive Scrollable Menu

हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव, CM मोहन यादव करेंगे 52 गोंड राजवंशों के वंशजों का सम्मान, विकास कार्यों की देंगे सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को एकदिवसीय व्यस्त दौरे पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत भोपाल से होकर खंडवा तक फैले कार्यक्रमों के साथ होगी। निर्धारित क्रमानुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम के तुरंत बाद, दोपहर लगभग 12:30 बजे वे खंडवा जिले के हरसूद के लिए रवाना होंगे, जहां राज्य स्तरीय रानी दुर्गावती जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

गोंड राजवंश के 52 घराने होंगे सम्मानित

कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के नेतृत्व में हो रहे इस ऐतिहासिक आयोजन में गोंडवाना साम्राज्य के महाराजा संग्राम शाह के 52 गढ़ों से जुड़े सभी राजवंशों के वंशज एक मंच पर एकत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इन 52 राजघरानों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा गाजे-बाजे और बग्गियों के साथ निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में भी मुख्यमंत्री शामिल होकर रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को याद करेंगे।

जनजातीय कल्याण और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर सीएम का रहेगा जोर

समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यदित्य शाह, जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और मंत्री विजय शाह का भी संबोधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्य भाषण होगा, जिसमें वे रानी दुर्गावती के 1564 में मुगल सेना के खिलाफ दिखाए अदम्य साहस को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री का जोर गोंडवाना साम्राज्य की महान प्रशासनिक और सुरक्षा प्रणाली से प्रेरणा लेते हुए मध्य प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा।

हरसूद से ही नीमच के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे सीएम

हरसूद में विकास कार्यों और हितलाभ वितरण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीमच में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से जुड़ेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन करने के उपरांत दोपहर 2:35 बजे मुख्यमंत्री वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस विस्तृत और व्यस्त दौरे को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से भोपाल से लेकर हरसूद तक पुख्ता सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई हैं।

Continue reading on the app

2 दिन बाद फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 7-8 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होते ही मध्य प्रदेश का मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है वहीं सुबह और रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। साथ ही दिन-रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 2 दिन बाद पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इन दो दिनों में छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिले में बारिश के आसार हैं।

फिलहाल 5 और 6 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। रविवार (4 अक्टूबर 2026) को रायसेन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। फिलहाल प्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक और 12 जिलों में सामान्य के आसपास चल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा वर्तमान में सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों से वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है। 0.9 किमी की ऊंचाई पर औसत समुद्र तल से ऊपर एक ट्रफ उत्तर-पूर्वी बिहार से लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इनके प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मौसम में आंशिक बदलाव देखा जा सकता है।

इस मानसून सीजन में 35.8 इंच बारिश हुई, सामान्य से 4% कम

  • मध्य प्रदेश में मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। इस बार पूरे सीजन में 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश दर्ज हुई है,जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में प्रदेश में करीब 4 फीसदी बारिश कम हुई।
  • चुंकी इस बार मानसून 24 जून को प्रदेश में एंटर हुआ था और 3 अक्टूबर को विदाई हुई है, इस हिसाब से प्रदेश में करीब 100 दिन मानसून सक्रिय रहा। पिछले साल मानसून ने 16 जून 2025 को प्रदेश में प्रवेश किया था और 13 अक्टूबर 2025 को विदा हुआ था।
  • इस बार पूर्वी मध्य प्रदेश में 4% ज्यादा पानी गिरा, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई। इसी के चलते प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका हालांकि 25 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
  • इस सीजन में आलीराजपुर बारिश के मामले में सबसे पीछे रहा। निवाड़ी और मऊगंज में सामान्य से 150% से ज्यादा बारिश दर्ज हुई।
  • बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5 से 21 प्रतिशत तक कम बारिश हुई।
  • आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 9 से 51 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।
  • भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडोरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Continue reading on the app

  Sports

21 में 11 गोल्ड महिलाओं ने जिताए... अनाहत से मीराबाई तक, एशियन गेम्स में भारत की बदलती तस्वीर दिखा दी

Asian Games 2026: जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में बेटियों का जलवा देखने को मिला. भारत ने जो 21 गोल्ड मेडल जीते, उनमें से 11 स्वर्ण पदक महिलाओं ने दिलाए, इनमें टीनेजर अनाहत सिंह भी थीं, जो अभी तक कॉलेज की दहलीज तक भी नहीं पहुंचीं हैं तो मीराबाई चानू जैसी एथलीट भी, जो संन्यास के मुहाने पर खड़ीं हैं. Mon, 5 Oct 2026 10:17:04 +0530

  Videos
See all

Pakistan vs Houthis: हूतियों से जंग करेगा पाकिस्तान? सऊदी के साथ उतरेगा पाक!Yemen War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:19:01+00:00

Breaking News: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार | Delhi Police | Crime News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers