वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक होटल में व्यक्ति ने दो पुलिस वालों पर गोली चला दी। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। इस व्यक्ति से पुलिस होटल में पूछताछ करने पहुंची थी। ग्विनेट काउंटी पुलिस प्रमुख जे.डी. मैकक्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोली चलाने वाले संदिग्ध को भी एक अधिकारी ने गोली मार दी थी और उसका इलाज चल रहा है। यह गोलीबारी रविवार सुबह स्टोन माउंटेन के पास हुई, जो अटलांटा से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक कॉलर की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों को एक होटल भेजा गया था, जिसमें बताया गया था कि वहां ठहरे एक व्यक्ति ने कमरा किराए पर लेने के लिए धोखाधड़ी या जालसाजी का इस्तेमाल किया था।
Healh tips : मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव, आप भी रखें इन बातों का ध्यान, बीमार नहीं पड़ेंगे बच्चे, जानें ट्रिक
Winter Healh tips : मौसम तेजी से बदल रहा है. इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ा है, लेकिन छोटे बच्चों को ऐसे मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इस मौसम में माता-पिता को क्या करना चाहिए, यही सवाल लेकर लोकल 18 लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. नवरत्न गुप्ता के पास पहुंचा. डॉ. नवरत्न के मुताबिक, बच्चे इस मौसम में अक्सर गर्मी की बात कहकर गर्म कपड़े पहनने से बचते हैं. इससे उनके बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं. शुरुआत में बीमारी को कवर करना काफी आसान होता है. तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



















