सोनम कपूर के Wardrobe से सीखें कपड़े संभालने का तरीका, छोटी अलमारी में भी नहीं लगेगी भीड़
Sonam Kapootr Wardrobe Organization: छोटी अलमारी को व्यवस्थित रखने के लिए कपड़ों की छंटाई, कैटेगरी बनाना, सही फोल्डिंग और जरूरत के हिसाब से हैंगर इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है. सोनम कपूर के स्टाइल से प्रेरणा लेकर कम कपड़ों में अलग-अलग लुक तैयार करने की आदत भी जगह बचा सकती है.
ट्रम्प के कामकाज से 70% अमेरिकी संतुष्ट नहीं:सर्वे में दावा, मिडटर्म में हार का खतरा; राष्ट्रपति के खिलाफ पार्टी में बगावत तेज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ उनकी ही रिपब्लिकन पार्टी में बगावत के संकेत दिख रहे हैं। इसकी वजह ट्रम्प की गिरती लोकप्रियता और मिडटर्म चुनाव में उनके साथ का उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचने का डर है। नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले कई रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प से दूरी बना रहे हैं। कुछ ने अपनी प्रचार वेबसाइट से ट्रम्प और उनके ‘अमेरिका फर्स्ट एजेंडे’ का जिक्र हटाया है, जबकि कुछ चुनावी मंच साझा करने से बच रहे हैं। एपी-एनओआरसी सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 30% अमेरिकी ट्रम्प के कामकाज से संतुष्ट हैं। अर्थव्यवस्था संभालने पर उनकी अप्रूवल रेटिंग 26% और जीवनयापन की लागत पर 17% है। 65% से ज्यादा अमेरिकी ऊंची कीमतों के लिए ट्रम्प की नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं। ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ पार्टी में आवाजें तेज आयोवा से सांसद और सीनेट उम्मीदवार एश्ले हिंसन और मिशिगन के सीनेट उम्मीदवार माइक रोजर्स ने ईरान युद्ध जल्द खत्म करने की मांग की है। दोनों पहले ट्रम्प की सैन्य कार्रवाई के समर्थक थे। आयोवा के सांसद जैक नन और मैरियानेट मिलर-मीक्स ने ट्रम्प की युद्ध शक्तियां सीमित करने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ वोट किया। फ्लोरिडा की सांसद मारिया ने ट्रम्प की सख्त इमिग्रेशन नीति पर सवाल उठाए हैं। कई उम्मीदवारों ने कहा है कि वे ट्रम्प का प्रचार नहीं चाहते। कड़े मुकाबले वाली सीटों पर कई रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प से दूरी बना रहे हैं। कुछ ने अपनी प्रचार वेबसाइट से ट्रम्प का जिक्र हटा दिया है, जबकि कुछ उनके साथ चुनावी मंच साझा करने से बच रहे हैं। अर्थव्यवस्था बड़ी कमजोरी, ट्रम्प को 26% सपोर्ट ट्रम्प से दूरी वाले खेमे में बड़े नाम; गवर्नर से सांसदों तक का विरोध सर्वे: ट्रम्प के गढ़ ओहायो से गवर्नर की रेस में भारतीयवंशी रामास्वामी भी 6 पॉइंट पीछे ओहायो गवर्नर चुनाव में भारतीयवंशी विवेक रामास्वामी के लिए बड़ी परीक्षा बन गया है। ट्रम्प ने 2024 में यह राज्य 11 पॉइंट से जीता था, लेकिन 24 से 27 सितंबर के मैरिस्ट सर्वे में डेमोक्रेट एमी एक्टन 50% समर्थन के साथ रामास्वामी के 44% से आगे हैं। इसी सर्वे में ट्रम्प की अप्रूवल 42% रही। 41% वोटर्स ने कहा कि चुनाव में उनका वोट मुख्य रूप से ट्रम्प के खिलाफ होगा। विपक्षी डेमोक्रेट्स 9 अंक आगे, हाउस में इतनी बढ़त रिपब्लिकन के लिए बड़ा खतरा रिपब्लिकन पार्टी की चिंता राष्ट्रीय चुनावी आंकड़ों से भी बढ़ रही है। नेट सिल्वर के औसत के मुताबिक सितंबर की शुरुआत में कांग्रेस के जेनेरिक बैलेट में डेमोक्रेट्स की बढ़त 6.7 अंक थी, जो अब 9 अंक हो गई। हाउस में इतनी बढ़त रिपब्लिकन के लिए गंभीर खतरा है। सीनेट में भी तस्वीर पहले के मुकाबले कठिन हुई है। रिपब्लिकन फिलहाल 53-47 की बढ़त रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी सीटें भी प्रतिस्पर्धी हो गई हैं जिन्हें पहले सुरक्षित माना जा रहा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









