कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच, जानिए किस स्टेडियम में होगा मुकाबला
IND vs WI : भारतीय क्रिकेट फैंस को अब वनडे क्रिकेट के बाद टी20 क्रिकेट का डोज मिलने वाला है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया. अब टी20 सीरीज की बारी है. टीम इंडिया का स्क्वाड इस टी20 सीरीज में पूरी तरह से बदलने वाला है. वनडे सीरीज में जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा थे तो, अब इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज नजर आने वाले हैं.
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीत 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम से दो-दो हाथ करने वाली है. तो आइए जातने हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच कितनी तारीख को और किस मैदान पर खेला जाएगा.
???????????? ???????????????????????????? ???????? ????????????????????????????, ???????????? ???????????????? ???????????? ???????????????? ???????? ????????????????????????????!????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2026
Team India is ready for a cracker of a series against the West Indies! ????????????
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/mlSL7htIvt
कितनी तारीखी को होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच मंगलवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच पहले टी20 में टक्कर 6 अक्टूबर को होने वाली है. इसका मतलब है कि, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कल मुकाबला खेलने वाली हैं. इस टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के पास जीत दर्ज कर वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा.
किस स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे सीरीज के मुकाबले केरल के तिरुवनंतपुरुम, अमस के गुवाहाटी और पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में खेले. अब टी20 सीरीज की बारी है. ऐसे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम दोनों टीमों के बीच फैंस को तगड़ी टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है.
First breakthrough for #TeamIndia ????
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
Arshdeep Singh strikes as Ravi Bishnoi takes the catch ????????
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/wzEHqd8Ioq
भारतीय क्रिकेट टीम इस पहले टी20 मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खिलाएगी या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल होगा. क्योंकि घरेलू पिचों पर संजू सैमसन लगातार रन बना रहे हैं. वहीं एशियन गेम्स 2026 में वो बल्ले से बेरंग नजर आए. ऐसे में वैभव को खिलाने पर विचार किया जा सकता है. लेकिन इसका अंतिम फैसला इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के द्वारा ही लिया जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गए पिछली टी20 सीरीज में संजू ने सभी तीन मैच खेले थे लेकिन वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला था.
भारत और वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें : जब कमर अकड़ी और पैर ने दिया जवाब, तब वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के काम आई धोनी की 'सीक्रेट एडवाइस', रच दिया इतिहास
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 3 दिन में ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को पछाड़ा, जानें दोनों मूवीज की कमाई
अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल दिखाया है कि सिर्फ तीन दिन में इसने मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें रिपोर्ट…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews












