इतिहास रचने से चूक गए अभय सिंह, स्क्वाश का फाइनल हारे, भारत को दिलाया एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल
Asian Games 2026 Day 9 LIVE: भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह को रविवार को एशियाई खेलों की पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया के ऐन योउ एंग के हाथों पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा. यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अभय की आठवीं हार थी. महिला एकल फाइनल में अनाहत सिंह का सामना मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रहमण्यम से होगा.
Success Story: पिता ने खेत में बनवाई शूटिंग रेंज, बेटी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जानें माहेश्वरी की सक्सेस जर्नी
Shooter Maheshwari Chauhan Success Story: जालोर के सियाणा गांव की बेटी महेश्वरी चौहान ने अपनी मेहनत और पारिवारिक सहयोग के दम पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में खास पहचान बनाई है. 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने अपने गांव और राजस्थान का नाम रोशन किया. महेश्वरी की निशानेबाजी की शुरुआत परिवार के खेल माहौल में हुई. उनके दादा गणपत सिंह और पिता प्रदीप सिंह नेशनल स्तर के निशानेबाज रहे हैं. पिता ने बेटी की ट्रेनिंग के लिए अपने खेत में करीब 18 से 20 बीघा जमीन पर शूटिंग रेंज तैयार करवाई. महेश्वरी ने यहीं लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को निखारा. इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और दोहा में ISSF शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में स्कीट शूटिंग का सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









