Responsive Scrollable Menu

कैप्टन मच्छार की तारीफ न करने पर शिवसेना का राहुल गांधी पर तंज, कहा- ये लोग जल रहे हैं

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विभाग प्रमुख प्रदीप पुर्नेकर की हत्या, विपक्षी एकता में फूट और फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के पराक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में हो रही प्रशंसा पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है तो ये लोग जलकर राख हो रहे हैं. 

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "प्रदीप पुर्नेकर की हत्या की जांच ठाणे पुलिस कर रही है. जांच पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रदीप पुर्नेकर की हत्या में किन लोगों का हाथ था और हत्या के पीछे किसने प्रेरणा दी. बिना जांच पूरी हुए किसी पर आरोप लगाना और किसी को कठघरे में खड़ा करना अन्यायपूर्ण है. जिस प्रकार से शिवसेना (यूबीटी) वाले इस हत्याकांड को लेकर राजनीति कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वह आपत्तिजनक है."

उन्होंने कहा, "जांच एक बार पुलिस करेगी. पुलिस की जांच में यदि सब कुछ सही पाया गया तो फिर सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है. हां, यदि जांच होने के बाद भी कई बातें अस्पष्ट रहती हैं और प्रदीप पुर्नेकर के परिवार को इस जांच पर भरोसा नहीं होता तो निश्चित रूप से जांच आगे भी होगी. परिवार जिस भी संस्था से जांच की मांग करेगा, उस संस्था को सक्रिय किया जाएगा."

'कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आपसी टकराव शुरू'

उन्होंने कहा, "कांग्रेस, वामपंथी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आपस में ही टकराव शुरू हो गया है. जिस प्रकार कांग्रेस वाले कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं पर या उनकी मंशा पर आरोप लगा रहे हैं और उसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी वाले जिस प्रकार उन्हें जवाब दे रहे हैं कि केवल आपका ही नेता पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण नहीं है."

संजय निरुपम ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी जिस प्रकार वाम दलों या कांग्रेस से अलग होकर अपना आंदोलन कर रही है. जब जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर इन्होंने आंदोलन किया था तो यह पूरे देश के नेताओं से मिलने गए थे, लेकिन राहुल गांधी कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से मिलने नहीं गए, बल्कि वह अपना अलग आंदोलन चला रहे थे.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "जो नया विपक्षी चेहरा बना है, वह आपस में जिस प्रकार लड़ रहा है, वह अत्यंत शर्मनाक और दुखद है. लोगों ने आरोप लगाया कि उधर तो गिरफ्तारियां हो रही हैं दिल्ली में, यहां नहीं हुईं. मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई पुलिस के निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है."

'मच्छार ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया'

उन्होंने कहा, "फ्लाईदुबई के कैप्टन पुलिस स्मित मच्छार ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, पूरी दुनिया में उनकी सराहना हो रही है. राष्ट्रपति पुतिन ने उनसे सीधे बात की, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी प्रशंसा की. इजरायल के प्रधानमंत्री ने तो उनकी प्रशंसा की ही, क्योंकि उनके देश के लगभग 170 के आसपास यात्री थे, जो उनके देश के, उनके समाज के, उनकी समुदाय के थे. उन्होंने भी उनकी तारीफ की है."

संजय निरुपम ने कहा कि हमारे यहां पूरे देश में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में, उनके पराक्रम और उनकी बहादुरी के कारण लोगों में अत्यंत खुशी का वातावरण है. हमारे प्रधानमंत्री ने भी उनसे बात की. ऐसे में जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है. ऐसा लगता है कि यदि किसी भारतीय का सम्मान बढ़ता है, पूरी दुनिया में यदि भारत का सम्मान और गौरव बढ़ता है तो इनके पेट में दर्द होने लगता है.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, हम संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. हम मानवीयता को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और जब पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है, तब ये जलकर राख हो रहे हैं."

 

 

Continue reading on the app

40 मिनट में ब्रेन ट्यूमर का इलाज, पार्किंसन में भी नई उम्मीद... न्यूरोसर्जरी की ये तकनीकें कम करेंगी मरीज की तकलीफ

Neurosurgery New Technique: न्यूरोसर्जरी में तकनीक के विकास से कुछ चुनिंदा मामलों में ब्रेन ट्यूमर का इलाज लगभग 40 मिनट में किया जा सकता है. इसी तरह डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) जैसी तकनीकें पार्किंसन के मरीजों की जीवन गुणवत्ता सुधारने में मदद करती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Nolo Typhoon Alert: अगले 48 घंटे में 'नोलो' का भयंकर कहर शुरू? | Cyclone Alert | Storm Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:25+00:00

पुरानी दुश्मनी में खूनी खेल! 8 लोग घायल |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers