घर के अंदर रहने वालों में बढ़ता है Vitamin D Deficiency का खतरा, इन लक्षणों से पहचानें
सुबह से शाम तक ऑफिस, घर या किसी बंद जगह में रहने और धूप से दूरी बनाए रखने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी का असर हो सकता है। इस कमी के लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं, लोग उनको काम का तनाव, नींद की कमी या बदलते मौसम से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह समझने की जरूरत है कि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों की सेहत के लिए अहम है।
इसलिए लगातार लक्षण रहने पर सिर्फ धूप लेना या सप्लीमेंट शुरू करना जरूरी नहीं किया है। वहीं जरूरत पड़ने पर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने विटामिन डी की कमी के लक्षण, संभावित असर और इसको दूर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
विटामिन D की कमी से दिखने वाले लक्षण
मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द महसूस होना
हड्डियों में दर्द होना
बार-बार बीमार पड़ना
लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना
शरीर या कमर के दूसरे हिस्सों में दर्द होना
सामान्य गतिविधियों या सीढ़ियां चढ़ने में मांसपेशियों की कमजोरी महसूस होना।
विटामिन डी की गंभीर कमी की स्थिति में हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो सकती है।
विटामिन डी की कमी का शरीर पर असर
शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के इस्तेमाल में विटामिन डी अहम भूमिका निभाता है।
इसकी लंबे या गंभीर समय तक रहने वाली कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
बच्चों में विटामिन जी की गंभीर कमी होने पर हड्डियों के विकास पर असर पड़ सकता है। वहीं वयस्कों में इसकी कमी होने पर कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
मांसपेशियों की ताकत पर भी इसका असर पड़ सकता है।
उम्रदराज लोगों में कमजोरी और गिरने के जोखिम को भी विटामिन डी की स्थिति को अहम माना जाता है।
क्या खाने से पूरी होगी कमी
कुछ खाद्य पदार्थों से भी विटामिन डी मिल सकता है। अंडे की जर्दी, वसायुक्त मछली और विटामिन डी से युक्त कुछ खाद्य पदार्थ इसके स्त्रोत हो सकते हैं। सिर्फ भोजन से पर्याप्त विटामिन डी प्राप्त करना पाना हर व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है।
अगर जांच में विटामिन डी की कमी आती है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिड डी की दवा या सप्लीमेंट लेना चाहिए। लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए।
किन लोगों को अधिक खतरा
जो लोग अधिकतर समय घर के अंदर रहते हैं, उनके शरीर में विटामिन डी की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी के अवशोषण से जुड़ी कुछ सेहत संबंधी
जो लोग ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हैं, उनके शरीर में विटामिन डी की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी के अवशोषण से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों में भी कमी हो सकती है।
अगर आपको लगातार कमजोरी, थकान या हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर उचित जांच कराएं।
Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान
भागदौड़ भरी लाइफ में शरीर में थकान व्यक्ति को सबसे ज्यादा महसूस होती है। खुद को लो-एनर्जी महसूस करना काफी आम बात है। इस दौरान कई लोग तुरंत स्वीट ड्रिंक्स या पैकेज्ड ड्रिंक्स लेना शुरु कर देते हैं, लेकिन आप कुछ देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ स्पेशल जरुर बनाएं। आज हम आपको इस लेथ 3 जादुई ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी थकान को दूर करेंगे। इसे तैयार करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में आपको बताते हैं।
रोजाना पिएं ये 3 तरह के देसी ड्रिंक्स
अपने रुटीन में शामिल करें ये एनर्जेटिक ड्रिंक्स, इनका स्वाद भी गजब का है।
भिंडी का शरबत
आपके घर में भिंडी की सब्जी तो काफी बनाई जाती होगी। लेकिन क्या आपने कभी इसका शरबत ट्राई किया है? इसे बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप भिंडी का पाउडर लें और उसे पानी में अच्छे से मिला लें। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से ठंडा करके भी पी सकते हैं।
खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक
इसके अलावा, आप खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। सबसे पहले खजूर और काली किशमिश लें। अब इसमें थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां डाल दें और पानी के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। इसमें अब किसी भी तरह का स्वीटनर को इस्तेमाल नहीं करना है।
छाछ
हर किसी को छाछ पीना काफी पसंद होती है। हालांकि, छाछ को गाढ़ी लस्सी की तरह नहीं रखना है। इसके आप एक चम्मच छाछ लें और इसमें अच्छी मात्रा में पानी मिला दें। फिर इसमें थोड़ा पुदीना, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। यह आपको काफी एनर्जेटिक बनाए रखेगी।
इन ड्रिंक्स को रुटीन में कैसे शामिल करें?
यदि आप रोज ड्रिंक रुटीन में कुछ बदलाव करना चाहती है, तो इन तीनों में से अपनी पसंद का ऑप्शन को चूज कर सकती हैं। कभी भिंडी का शरबत, कभी खजूर-काली किशमिश वाला ड्रिंक और कभी छाछ ले सकती हैं। इन तुरंत एनर्जी मिलेगी। थकान भी दूर हो जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi












