Responsive Scrollable Menu

लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स:आज 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था

शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। आज 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। 25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी। जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है। शेयर बाजार में गिरावट की 3 मुख्य वजहें 1. विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से तेजी से पैसा निकाला है। अकेले मंगलवार और बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे गए, जिससे इस हफ्ते बुधवार तक कुल बिकवाली लगभग 26 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 29 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 2. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल: 10 साल के अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज (यील्ड) बढ़कर 5.33% और 30 साल के बॉन्ड पर 5.67% पहुंच गया है। यह 2002 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सुरक्षित सरकारी बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने से विदेशी निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं, जिससे शेयरों में गिरावट बढ़ी है। 3. रुपए में गिरावट: डॉलर के मजबूत होने से भारतीय रुपए में कमजोरी आई है। प्रति डॉलर रुपया गिरकर 95.98 के स्तर पर आ गया। हालांकि सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री से रुपए को सहारा देने की कोशिश की गई, लेकिन करेंसी के कमजोर होने का सीधा नकारात्मक असर शेयर बाजार पर पड़ा। मनीव्यू का शेयर 62% ऊपर ₹55 पर लिस्ट डिजिटल लैंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू के शेयर ₹34 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 61.76% ऊपर ₹55 पर लिस्ट हुए। 24 से 28 सितंबर तक खुला यह आईपीओ 98.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा रुझान संस्थागत खरीदारों का रहा, जिनका हिस्सा 227 गुना से ज्यादा भरा था। एशियाई बाजारों में आज तेजी अमेरिकी बाजार में 30 सितंबर को गिरावट रही थी कल बाजार में गिरावट रही थी

Continue reading on the app

टीचर्स को TET अनिवार्यता से मिलेगी छूट? 3 राज्यों के शिक्षक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

TET अनिवार्यता के खिलाफ जम्मू-कश्मीर, यूपी और मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की है. इससे पहले सरकारों की पुनर्विचार याचिकाएं 29 मई 2026 को खारिज हुई थीं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय?

शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय? Wed, 7 Oct 2026 17:37:04 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | STUDENT PROTEST IN FRANCE | बेकाबू हुआ प्रदर्शन, जबरदस्त बवाल! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:38:21+00:00

Dangal with Sahil Joshi: Priyanka Gandhi ने सड़क पर लेटकर किया विरोध | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:37:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers