Union Budget पर भड़कीं Kanimozhi, बोलीं- 'Tamil Nadu के लिए यह बेहद निराशाजनक, कुछ भी ठोस नहीं'
इसे भी पढ़ें: Budget 2026 से पहले Gold-Silver Price में भूचाल, MCX पर लोअर सर्किट से निवेशकों में हड़कंप।
इसे भी पढ़ें: युवा बजट 2026-27 के आर्थिक मायने विशिष्ट, सियासी प्रभाववश विकसित भारत 2047 के सपने पूरे होंगे
फायरिंग केस पर कमाल आर खान ने तोड़ी चुप्पी:KRK बोले- 22 सालों से मेरे पास लाइसेंसी हथियार है, मैंने कभी कानून नहीं तोड़ा
एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के मामले में रविवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी है। मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद KRK ने ANI से बात करते हुए कहा कि उनके पास सालों से लाइसेंसी हथियार है और उन्होंने आज तक कभी कानून नहीं तोड़ा। KRK ने कहा, “पुलिस को जरूर कोई शक रहा होगा, इसलिए ऐसा हुआ, लेकिन कौन सही है और कौन गलत, यह मैं नहीं कह सकता। इसका फैसला अदालत करेगी।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास 22 सालों से गन लाइसेंस है और 22 सालों में मैंने आज तक कोई कानून नहीं तोड़ा है।” बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले की जांच के दौरान पूछताछ के बाद कमाल आर खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान KRK ने स्वीकार किया कि फायरिंग उनके लाइसेंसी हथियार से हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें 25,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। कौन हैं कमाल आर खान (KRK)? कमाल आर खान उर्फ KRK खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर वे फिल्मों की आलोचना करते नजर आते हैं। कई बार वे बॉलीवुड स्टार्स पर तीखी टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहे हैं। वे सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों पर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं। सलमान खान ने तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं, KRK ने साल 2008 में आई फिल्म देशद्रोही मुख्य भूमिका निभाई थी और इसे खुद ही प्रोड्यूस भी किया था। इसके बाद वे 2014 की फिल्म एक विलेन में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi


















.jpg)



