Responsive Scrollable Menu

Breaking News: ओमान के को पायलट की जांच में बड़ा खुलासा #flydubai #flydubaiincident #smitmachchhar

Breaking News: ओमान के को पायलट की जांच में बड़ा खुलासा #flydubai #flydubaiincident #smitmachchhar ID_VB डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, Flydubai Pilot Attack, Smit Machchhar Indian Pilot, Dubai Tel Aviv Flight, pm modi attends UPSC Centenary 2026 celebration, Raja Warring Resigns, Delhi PUC New Rule, Ghaziabad Doctor Death, Gujarat ATS Drug Bust, Kashmir Terrorist Hashim Musa Killed, Priyanka Gandhi Protest, INDIA Bloc SIR Protest, JNU Women Safety Protest, Parvesh Verma Controversy, Mahadev Betting App Case, Amit Agrawal Bail, Red Fort Blast Case, Mahua Moitra Supreme Court, Lawrence Bishnoi news, Deepak Khatri Fake Degree case

Continue reading on the app

बल्लेबाज ने वक्त बर्बाद किया तो 5 रन की पेनल्टी:महिला-पुरुष क्रिकेट में गेंद का वजन और साइज अलग, स्टंपिंग में कंट्रोल जरूरी; 8 बदलाव

ICC ने गुरुवार को क्रिकेट के नियमों में 8 बदलाव किए हैं। अब बैटिंग के दौरान अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर समय बर्बाद करता है तो फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन मिलेंगे। पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद के साइज और वजन की अलग-अलग सीमा तय की गई है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली इंटरनेशनल सीरीज पर लागू होंगे। जो सीरीज पहले से चल रही हैं, उनमें पुराने नियम ही लागू रहेंगे। 1. तीसरी गलती पर फील्डिंग टीम को 5 रन अब बैटर को गेंद खेलने के लिए तय समय के भीतर तैयार रहना होगा। अगर अंपायर को लगता है कि बैटर गेंद का सामना करने के लिए समय पर तैयार नहीं है, तो पहली गलती पर चेतावनी और दूसरी गलती पर फाइनल वार्निंग मिलेगी। तीसरी गलती पर फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे। 2. दिन के टेस्ट में पिंक बॉल का ट्रायल अब दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल ट्रायल के तौर पर किया जा सकेगा। इसका मकसद खराब रोशनी के कारण खेल को होने वाले नुकसान को कम करना है। इसके लिए दोनों टीमों की टेस्ट शुरू होने से पहले सहमति जरूरी होगी। एक बार पिंक बॉल से खेलने का फैसला हो गया तो मैच के दौरान गेंद नहीं बदली जा सकेगी। अभी सिर्फ डे-नाइट टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाता है। 3. पुरुष और महिला क्रिकेट में गेंद अलग होगी पुरुष और महिला क्रिकेट के लिए गेंद के साइज और वजन की अलग-अलग सीमा होगी। पुरुषों की गेंद का वजन 156 से 163 ग्राम और साइज 22.4 से 22.9 सेंटीमीटर होगा। महिलाओं की गेंद का वजन 142 से 149 ग्राम और साइज 21.5 से 22 सेंटीमीटर होगा। 4. ओवरथ्रो नियम में बदलाव अगर फील्डर गेंद को जानबूझकर स्टंप की ओर फेंककर रन रोकने या रन आउट करने की कोशिश करता है और गेंद आगे निकल जाती है, तो इसे ओवरथ्रो माना जाएगा। वहीं, गेंद को रोकने या दूसरे फील्डर तक पहुंचाने के दौरान हुई मिसफील्ड को ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा। 5. रन आउट और स्टंपिंग के लिए गेंद पर पूरा कंट्रोल जरूरी रन आउट या स्टंपिंग के मामले में अब सिर्फ गेंद को हाथ या ग्लव से छू लेना काफी नहीं होगा। फील्डर या विकेटकीपर के पास गेंद पर पूरा कंट्रोल होना जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर विकेटकीपर गेंद को सिर्फ हाथ से छूता है और उसी समय गिल्लियां गिर जाती हैं, तो इसे गेंद पर पूरा कंट्रोल नहीं माना जाएगा। ऐसे मामले में सिर्फ गेंद को छू लेना आउट देने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। 6. आखिरी ओवर में विकेट गिरने से दिन का खेल खत्म नहीं टेस्ट क्रिकेट में अब दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने से खेल अपने आप खत्म नहीं होगा। अगर आखिरी ओवर पूरा नहीं हुआ है और मौसम तथा मैदान की परिस्थितियां खेल के लिए सही हैं, तो बची हुई गेंदें उसी दिन कराई जाएंगी, अगले दिन नहीं। मान लीजिए दिन के आखिरी ओवर में 3 गेंद बाकी हैं और विकेट गिर जाता है तो सही कंडीशंस में दो गेंदें फेंकी जाएंगी। पहले ऐसी स्थिति में दिन का खेल खत्म कर दिया जाता था। ICC के मुताबिक इससे समय की बचत होगी। 7. टी-20 में 15 मिनट का इंटरवल, ड्रिंक्स ब्रेक में कोच मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में अब 15 मिनट का तय इंटरवल होगा। अगर मैच में पहले समय का नुकसान हो चुका है, तो इस इंटरवल को घटाकर 10 मिनट किया जा सकता है। वनडे और टी-20 में हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आ सकता है। 8. लेग साइड वाइड के लिए बैटर की पोजिशन देखी जाएगी वनडे और टी-20 में लेग साइड वाइड से जुड़ा नियम अब लागू कर दिया गया है। ऐसा उन मौकों के लिए होगा, जब बैटर गेंद फेंके जाने से पहले या गेंद फेंकते समय अपनी पोजिशन बदल लेता है। अब गेंद फेंके जाने के वक्त बैटर के पैरों की स्थिति को आधार माना जाएगा। अगर गेंद फेंके जाने के बाद बैटर ऑफ साइड की ओर चला जाता है, तो बाद की उसकी मूवमेंट को वाइड तय करने का आधार नहीं बनाया जाएगा। --------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

भारत में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज ने ठोका शतक, USA ने ODI में नामीबिया के खिलाफ चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट

USA ने नामीबिया के खिलाफ वनडे मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. 7 अक्टूबर को खेले मुकाबले में USA के लिए जीत की भूमिका उसके कप्तान ने अपने शानदार शतक के दम पर निभाई. Thu, 08 Oct 2026 10:31:19 +0530

  Videos
See all

छत्तीसगढ़ में गूंजी सेवा ज्योति, CM साय ने जलाया मशाल | PM Modi 25 Years | Seva Jyoti Sankalp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:11:51+00:00

City Hall के बाहर Pro-Palestine प्रदर्शन, Free Palestine” और “Globalize the intifada” के नारे लगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers