Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में दोबारा होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में होगा बड़ा बदलाव
मानसून की वापसी के बाद भी उत्तर भारत में बरसात अभी होनी बाकी है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है. पहाड़ों में छह अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. छह से लेकर 12 अक्टूबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को असर कर सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह का बदलाव सोमवार से दिखाई देने लगेगा. अभी तक यूपी और राजस्थान से मानसून पूरी तरह से जा चुका है. वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों में इसकी वापसी हो चुकी है.
बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का आग्रह किया
बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का आग्रह किया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








