Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

ग्वालियर में गोला का मंदिर चौराहे पर शराब की दुकान के सामने हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर एक युवक ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पदमपुर खेरिया निवासी बलवीर राठौर ने 4 अक्टूबर को थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को सुघर सिंह आलू लेने मंडी गया था। उसके द्वारा 10 पैकेट आलू लोडिंग वाहन से भेजे गए थे। देर रात तक सुघर सिंह के घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर पत्थर से किया हमला

तलाश के दौरान गोला का मंदिर चौराहे पर मारुति सुजुकी के गार्ड जितेन्द्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने दो व्यक्ति शराब के नशे में आपस में गाली-गलौज और विवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने सुघर सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में सुघर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खून निकलने लगा।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुघर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएएच के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

CCTV फुटेज में कैद हुआ हमला करने वाला आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये, विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति पीली शर्ट और काला लोअर पहने हुए सुघर सिंह पर पत्थर से हमला करता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान और तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

आज 4 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे हुलिए का एक व्यक्ति सूर्य मंदिर रोड पर देशी कलारी के पास खड़ा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर सिंह कुशवाह निवासी श्याम सुंदर के बाड़े के पास, सुभाष नगर, भिण्ड बताया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Continue reading on the app

Sri City Blast: जिस कंपनी का नाम खबरों में आया, उसने कहा- हमारी फैक्ट्री ही नहीं वहां!

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में बॉयलर विस्फोट में 5 कर्मचारियों की मौत के बाद Tablets (India) Limited ने सफाई दी। कंपनी ने कहा कि हादसे वाली फैक्ट्री उसकी नहीं और TIL Healthcare अलग कंपनी है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Nolo Typhoon Alert: अगले 48 घंटे में 'नोलो' का भयंकर कहर शुरू? | Cyclone Alert | Storm Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:25+00:00

पुरानी दुश्मनी में खूनी खेल! 8 लोग घायल |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers