उम्र 42 साल, लेकिन आज भी वही पुराना बवाल! एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 70 रन जड़कर लूटी महफिल
AB de Villiers: कहते हैं कि खेल में उम्र सिर्फ एक नंबर होता है और इस बात को साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे सालों हो गए, लेकिन 'मिस्टर 360 डिग्री' नाम से फेमस डिविलियर्स का खौफ गेंदबाजों के दिल में आज भी वैसा ही है. शारजाह के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के एक धमाकेदार मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान डिविलियर्स ने ऐसा गदर मचाया कि फैंस को उनके पुराने दिन याद आ गए. वेस्टइंडीज चैंपियंस के गेंदबाजों की बेरहमी से कुटाई करते हुए उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी.
मैदान के चारों तरफ एबी डिविलियर्स ने की चौके-छक्के की बारिश
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए एबी डिविलियर्स ने क्रीज पर आते ही कैरेबियाई गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. उन्होंने मैदान के चारों तरफ ऐसे-ऐसे शॉट्स लगाए कि वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल और उनके गेंदबाज बस देखते रह गए. 'मिस्टर 360' ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि, वह मैच के आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 5 छक्के और 4 चौके जड़कर शारजाह के मैदान पर पूरा समां बांध दिया.
AB DE VILLIERS SHOW IN WCL ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 4, 2026
- AB smashed 70 runs from just 39 balls, ruling WCL as always, the beast has arrived in Sharjah. pic.twitter.com/Wvm0XUO209
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई
साउथ अफ्रीका चैंपियंस की पारी के 13वें ओवर में डिविलियर्स का खतरनाक रूप देखने को मिला. उन्होंने स्पिनर डेव मोहम्मद के एक ही ओवर को रिमांड पर लेते हुए अकेले 17 रन बटोर लिए. इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के एक्सप्रेस तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंदों को भी बाउंड्री के पार भेज दिया. डिविलियर्स ने 179.49 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. इस विशाल स्कोर के दबाव में कैरेबियाई टीम पूरी तरह बिखर गई और लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही.
50 for Mr. 360! ????????
— World Championship Of Legends (@WclLeague) October 4, 2026
AB de Villiers puts on a show with a massive knock! What a way to watch a legend roll back the years. ????????#wcl #wcl2026 #warofchampions pic.twitter.com/RQlU3YWD4R
खिताब बचाने उतरी साउथ अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका चैंपियंस इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी डिफेंड करने उतरी है. पिछले सीजन में भी एबी डिविलियर्स ने बल्ले से तहलका मचाते हुए 431 रन ठोके थे और अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई थी. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स सीजन-3 के अपने पहले ही मैच में कप्तान डिविलियर्स ने धमाकेदार पारी खेलकर बाकी टीमों को साफ चेतावनी दे दी है कि वो खिताब डिफेंड करने उतरे हैं. उन्होंने जता दिया है कि भले ही उनकी उम्र 42 साल हो गई हो, लेकिन उनका क्लास और मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने का अनोखा अंदाज आज भी दुनिया में सबसे जुदा है, जिसका सामना करना किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन है.
???? AB DE VILLIERS PURE VIRAT KOHLI CODED ????
— Sam (@cricsam02) October 4, 2026
- WI’s Dave Mohammed celebrated his teammate’s wicket in a sledging way.
- AB took it personally.
- He smashed 16 runs off the next 3 balls!
4️⃣ 6️⃣ 6️⃣ - AB is still carrying his team! ???? pic.twitter.com/AmLMCALuRZ
यह भी पढ़ें: एक मैच, 22 नो-बॉल और टूट गया जम्मू-कश्मीर का सपना..., इस गेंदबाज की लापरवाही टीम पर पड़ी भारी
Drishyam देख पिता की हत्या तो कर दी, पर खुद को नहीं बचा पाया बेटा..1 चूक और खेल खत्म
Drishyam Inspired Murder in Bihar: समस्तीपुर में बेटे ने पिता की हत्या कर 'दृश्यम' की तरह मोबाइल बंद कर लोकेशन छुपाने की कोशिश की। उसे लगा कि वो इस तरह से पुलिस को चकमा देकर बच जाएगा, लेकिन एक गलती ने उसके किए कराए पर पानी फेर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews









