Responsive Scrollable Menu

मक्का के बाद अब मदीना पर भी हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी ने कहा- दुनिया भर के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश

मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है. इस बीच सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला अब भी लगातार जारी है. इस बीच हूतियों ने पवित्र शहर मदीना में हमला कर दिया. हूतियों ने मंगलवार सुबह मदीना के तैबा बिजली सप्लाई स्टेशन को सुबह करीब 5.11 बजे ड्रोन से निशाना बनाया. सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने हमले की पुष्टि की है. मालिकी ने कहा कि हमला करने और हमले की प्लानिंग में हूती विद्रोहियों की भूमिका थी. 

मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश- सऊदी

सऊदी अधिकारियों की मानें तो हमले की वजह से बिजली स्टेशन का एक ट्रांसफॉर्मर बंद हो गया था, लेकिन बिजली नेटवर्क पर इससे कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. व्यापक रूप से बिजली आपूर्ति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. गठबंधन का आरोप है कि हमला नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने और दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश का हिस्सा था. गठबंधन ने कहा कि वह मक्का और मदीना सहित दोनों पवित्र मस्जिदों और वहां आने वाले जायरीनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है. 

हूतियों ने सऊदी के दावों को गलत बोला

हालांकि, हूतियों ने मदीना को निशाना बनाने के आरोपों से साफ मना कर दिया है. हूती सैन्य सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब झूठे दावे कर रहा है. यह आरोप मक्का पर हमले करने के झूठे दावों को सही साबित करने की कोशिश है. बता दें, सऊदी इससे पहले दावा कर चुका है कि हूतियों ने मकका को निशाना बनाया है, हालांकि इन आरोपों को भी हूती संगठन नकार चुका है.

मुस्लिम देशों सहित कई संगठनों ने हूतियों के हमले की निंदा की है

मदीना में हुई इस घटना के बीच सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। यमन में भी संघर्ष तेज होने की खबरें हैं। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती ठिकानों पर कार्रवाई की है, जबकि यमन की सरकार समर्थित सेना और हूती लड़ाकों के बीच कई इलाकों में लड़ाई जारी है। वहीं, इस घटना की मुस्लिम देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने निंदा की है। तुर्किये, कतर और अरब लीग ने मदीना से जुड़ी घटना को गंभीर बताते हुए तनाव कम करने की अपील की है।

 

 

Continue reading on the app

उम्र 42 साल, लेकिन आज भी वही पुराना बवाल! एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 70 रन जड़कर लूटी महफिल

AB de Villiers: कहते हैं कि खेल में उम्र सिर्फ एक नंबर होता है और इस बात को साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे सालों हो गए, लेकिन 'मिस्टर 360 डिग्री' नाम से फेमस डिविलियर्स का खौफ गेंदबाजों के दिल में आज भी वैसा ही है. शारजाह के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के एक धमाकेदार मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान डिविलियर्स ने ऐसा गदर मचाया कि फैंस को उनके पुराने दिन याद आ गए. वेस्टइंडीज चैंपियंस के गेंदबाजों की बेरहमी से कुटाई करते हुए उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी. 

मैदान के चारों तरफ एबी डिविलियर्स ने की चौके-छक्के की बारिश

तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए एबी डिविलियर्स ने क्रीज पर आते ही कैरेबियाई गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. उन्होंने मैदान के चारों तरफ ऐसे-ऐसे शॉट्स लगाए कि वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल और उनके गेंदबाज बस देखते रह गए. 'मिस्टर 360' ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि, वह मैच के आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 5 छक्के और 4 चौके जड़कर शारजाह के मैदान पर पूरा समां बांध दिया. 

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई

साउथ अफ्रीका चैंपियंस की पारी के 13वें ओवर में डिविलियर्स का खतरनाक रूप देखने को मिला. उन्होंने स्पिनर डेव मोहम्मद के एक ही ओवर को रिमांड पर लेते हुए अकेले 17 रन बटोर लिए. इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के एक्सप्रेस तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंदों को भी बाउंड्री के पार भेज दिया. डिविलियर्स ने 179.49 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. इस विशाल स्कोर के दबाव में कैरेबियाई टीम पूरी तरह बिखर गई और लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही. 

खिताब बचाने उतरी साउथ अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका चैंपियंस इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी डिफेंड करने उतरी है. पिछले सीजन में भी एबी डिविलियर्स ने बल्ले से तहलका मचाते हुए 431 रन ठोके थे और अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई थी. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स सीजन-3 के अपने पहले ही मैच में कप्तान डिविलियर्स ने धमाकेदार पारी खेलकर बाकी टीमों को साफ चेतावनी दे दी है कि वो खिताब डिफेंड करने उतरे हैं. उन्होंने जता दिया है कि भले ही उनकी उम्र 42 साल हो गई हो, लेकिन उनका क्लास और मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने का अनोखा अंदाज आज भी दुनिया में सबसे जुदा है, जिसका सामना करना किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन है.

यह भी पढ़ें:  एक मैच, 22 नो-बॉल और टूट गया जम्मू-कश्मीर का सपना..., इस गेंदबाज की लापरवाही टीम पर पड़ी भारी

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Israeli Soldier ने Pakistan को बोला 'Fu****' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T18:08:44+00:00

Final Cut : प्रेमानंद महाराज जी को खतरा ! | Premanand Maharaj | Radha Keli Kunj | Rasik Dulari #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T18:12:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers