Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की चेतावनी, 'अमेरिका ने डेटा सेंटर को मना किया तो चीन चले जाएंगे'

ट्रंप की चेतावनी, 'अमेरिका ने डेटा सेंटर को मना किया तो चीन चले जाएंगे'

Continue reading on the app

मंडला: CM मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को भेजी 36.17 करोड़ की बोनस राशि, 460 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण, की बड़ी घोषणाएं

मंडला: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को मंडला दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने खैरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिकरत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने 8 वन मंडलों के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की बोनस राशि वितरित की। साथ ही, सीएम ने जिले के जंगलों की रक्षा में वन विभाग को सहयोग देने वाली 84 वन समितियों के करीब 40 हजार सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये की काष्ठ लाभांश राशि भी वितरित की।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिले को करीब 460 करोड़ रुपये की लागत वाले 74 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इसमें 263 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 47 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 197 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 27 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोजगार के हर पहलू पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

वनों के संरक्षण और प्रबंधन में जनजातीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्र्म को संबोधित कर कहा है कि प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर है। हम सबको प्राणवायु देने वाले वनों की सुरक्षा, इनके संवर्धन और प्रबंधन में जनजातियों का योगदान अतुलनीय है। ऐसे सभी जनजातीय भाई-बहनों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनका वाजिब हक, मेहनत का पूरा सम्मान दिलाना तथा इनके सभी हितों की सुरक्षा हमारा संकल्प है। सीएम ने कहा कि वनोपजों से जुड़ी आजीविका को मजबूत कर जनजातीय परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनोपज से जुड़े परिवारों के हितों को मजबूत करना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम यादव ने दिया विकास कार्यों पर जोर

CM मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में मंडला अब किसी से पीछे नहीं है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है जबकि नर्सिंग कॉलेज के लिए आज भूमि पूजन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडला से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो चुका है। सीएम कहा कि सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण से प्रदेश में ड्रॉपआउट दर को शून्य करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास मध्यप्रदेश में लगातार बेहतर होती शैक्षणिक गुणवत्ता और सांदीपनि विद्यालयों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हैं।

मंडला में सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनजातियों के समग्र विकास के साथ ही उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार जनजातीय नायकों के शौर्य-पराक्रम का स्मरण करते हुए इनके मान-सम्मान के लिए सभी प्रयास कर रही हैं। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीएम ने मंडला जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

  • मोहगांव और घुघरी में शासकीय महाविद्यालय खोले जाएंगे।
  • लघु वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट मंडला में खोली जाएगी, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अधीन होगी।
  • मंडला में टाइगर सफारी जू बनाया जाएगा ताकि पर्यटकों को स्थानीय स्तर पर वन्यजीव देखने की सुविधा मिल सके।
  • मंडला में पान की खेती दोबारा शुरू की जाएगी। इसे स्थानीय लोगों की आय का महत्वपूर्ण जरिया बनाया जाएगा।
  • मंडला में जरूरत के अनुसार दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जाएंगी।
  • गौपालकों को दूध का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार काम करेगी।
  • मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

रोनाल्डो को देखकर सीखा फुटबॉल, राज्य-स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छतरपुर की बेटी ने पाई तीसरी रैंक

Chhatarpur News: अंत्रा जैन ने लोकल 18 से कहा कि वह टीवी पर रोनाल्डो और मेसी को फुटबॉल खेलते देखती थीं, तो उनका भी फुटबॉल खेलने में इंट्रेस्ट बढ़ने लगा. उन्होंने ठान लिया कि खेल की दुनिया में कुछ करके दिखाना है. अभी तो राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है, वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं. Mon, 5 Oct 2026 07:39:23 +0530

  Videos
See all

Hindi News | Breaking News: पश्चिम बंगाल में UCC को लेकर बड़ी खबर | Mamata Banerjee | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:42:14+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की बड़ी खबरें | Congress vs SP | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:36:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers