Responsive Scrollable Menu

इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच की टिकटों के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट, कहा- अनजान लिंक से रहें दूर

इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया। अब वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। जिसका तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेना जाना है।

बता दें कि एक तरफ जहां इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है तो वहीं अब इसका फायदा अब साइबर ठग उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मैच टिकट दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा फर्जी वेबसाइट और लिंक तैयार कर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है। जिसको देखते हुये इंदौर पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए शहरवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।

टिकट बुकिंग के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी लिंक

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच के टिकट बुक कराने के नाम पर फर्जी साइट और लिंक भेज रहे हैं। इन वेबसाइटों पर टिकट दिलाने के नाम पर नागरिको से ऑनलाइन भुगतान कराया जा सकता है। भुगतान करने के बाद या तो टिकट नहीं मिलता या फिर लोगों की बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंचने का खतरा रहता है।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह

भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले को लेकर टिकट खरीदने की बढ़ती मांग को देखते हुए साइबर ठग सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया पर मिलने वाले टिकट ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जांच लें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुये कहा कि टिकट बुकिंग के लिए केवल अधिकृत और भरोसेमंद माध्यमों का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, क्यूआर कोड या बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने से बचें। साथ ही ओटीपी, एटीएम कार्ड की जानकारी, सीवीवी और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित बैंक को भी इसकी जानकारी दें।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

5 अक्टूबर से RBI MPC बैठक शुरू, रेपो रेट में बदलाव की संभावना, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा, इस दिन आएगा फैसला

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) बैठक 5 अक्टूबर यानि कल से शुरू होने वाली है। बैठक में बैठक में महंगाई, जीडीपी ग्रोथ समेत अर्थव्यवस्था से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में लिए गए फैसलों की घोषणा आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 7 अक्टूबर को करेंगे। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में रेपो रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।

एसबीआई ने कहा कि, “यूएस यिल्ड 25 साल के उच्चतम स्तर पर है। और भी ऊपर जाने की संभावना है। इसे बीच बाजार में भारी उथल-पुथल मच सकती है। ऐसे में आरबीआई अक्टूबर की नीति में कम से कम 25 बीसी की वृद्धि कर सकता है।” एसबीआई ने यह भी कहा कि, “बढ़ती महंगाई का दबाव, ग्लोबल मैक्रो हालात, बदलती लिक्विडिटी की स्थिति और जोखिम की नई ग्लोबल रीप्राइसिंग मिलकर रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की संभावना को और भी मजबूत कर रही है।

दक्षिण कोरिया और फिलिपींस ने अगस्त में दरों में इजाफा किया है। फिर सितंबर में अमेरिका, जापान, यूरो क्षेत्र और न्यूजीलैंड ने भी ऐसा ही किया। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में जियोपॉलिटिकल टेंशन, रुपये की गिरावट और आगत 2026 सीपीआई मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे मुद्दों को भी शामिल किया है।

रेपो रेट में वृद्धि से क्या होगा? 

वर्तमान में रेपो रेट 5.25% पर बरकरार है। इस साल आरबीआई ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। लेकिन महंगाई दर और  ग्लोबल दबाव को देखते हुए इसमें वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दरें बढ़कर 5. 50% तक पहुंच सकती है। इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। बैंक लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं।

महंगाई और जीडीपी ग्रोथ में वृद्धि की उम्मीद 

आरबीआई मौद्रिक समिति की बैठक में आरबीआई एमपीसी की बैठक में महंगाई और जीडीपी ग्रोथ अहम मुद्दा बन बन सकता है। एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरबीआई वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी अनुमान में 30 बीपीएस और महंगाई दर के अनुमान में 20 आधार अंकों की वृद्धि हो सकती है। अगस्त 2026 में सीपीआई मुद्रास्फीति बढ़कर4. 82% हो चुकी है, जो जुलाई में 4.45% थी। एसबीआई का मानना है कि सितंबर 2026 में मुद्रास्फीति 5.65% तक जा सकती है। अक्टूबर और नवंबर में 6.5% तक पहुँचने की संभावना है। हालांकि 2027 के शुरुआती दिनों में यह 6% से कम होगी।

यहाँ देखें एसबीआई की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी. Mon, 5 Oct 2026 23:58:12 +0530

  Videos
See all

China cracks down on AI relationships. #China #AI #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:00:34+00:00

NH-52 पर टोल प्लाजा में घुसा बेकाबू ट्रक #truck #tollplaza #karnataka #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers