Responsive Scrollable Menu

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री के एक विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) समेत पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने आदेश दिया। अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से साझा किए गए दस्तावेज प्रथम दृष्टया उनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संकेत देते हैं।

उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में चीमा ने कहा, “हम इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।” इस बीच विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए “भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने” की उसकी नीति पर सवाल उठाए। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ढिल्लों ने कहा कि अदालत के फैसले ने आप सरकार के “भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने” के दावे की पोल खोल दी है।

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने भी उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। अब जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और तय समयसीमा में होनी चाहिए।

इसमें कोई देरी, राजनीतिक दबाव या जांच को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।” शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से इस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। बादल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुरु-द्रोही मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी की संलिप्तता वाले पैसे लेकर पद देने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले से इस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।” इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरदूलगढ़ में ‘मिनी मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनहित को ध्यान में रखकर बनाई गईं अपनी योजनाओं को जारी रखेगी, जिनमें महिलाओं के लिए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’, घरों के लिए मुफ्त बिजली और योग्यता के आधार पर भर्ती शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के पास पंजाब के लिए कोई स्पष्ट सोच नहीं है।

Continue reading on the app

Amazon पर 2000 रुपये के बजट में खरीदें boAt और Noise की Best Smartwatch

बर्थडे हो या फिर शादी की सालगिरह पुरुषों के लिए बढ़िया गिफ्ट देने के लिए बहुत ही पापड़ बेलने पड़ते है। कई बार तो समझ नहीं आता कि अपने पसंदीदा पुरुष को क्या गिफ्ट दें। ऐसे में अगर आप भी कुछ तोहफा देने के लिए सोच रही हैं, तो आपको बता दें कि आप अमेजन पर मेंस के लिए शानदार स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं 5 बेस्ट स्मार्टवॉच फॉर मैन, जिसे आप खरीद सकते हैं।

अगर महिलाएं किसी पुरुष को गिफ्ट में स्मार्टवॉच देना चाहती हैं, तो एक बार इन स्मार्टवॉच को जरुर खरीदें। आप 2000 रुपये के बजट में जबरदस्त स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं सबसे बेस्ट 5 स्मार्टवॉच फॉर मैन।

Noise Canvas Smart Watch

अमेजन पर यह स्मार्टवॉच 2000 रुपये के कम बजट में मिल रही है। Noise की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का ऑप्शन दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में 7 कलर के ऑप्शन मिल रहे हैं। अब तक अमेजन पर Niose की वॉच को हजार से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा है।

स्पेशल फीचर

 - टचस्क्रीन

- लाइट वेट

- अलार्म क्लॉक

-  एक्टिविटी टैकर

- स्मार्टवाट पर 1 साल की वारंटी

boAt Lunar Discovery 

अमेजन पर boAt की यह स्मार्टवॉच 82% के जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रही है। इस स्मार्टवॉच में आपको 6 अलग कलर के डिजाइन मिल जाएंगे। यह वॉच एचडी डिस्पेल के साथ मिल रही है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया गया है।

स्पेशल फीचर

- एंड्रॉयड स्पोर्ट के साथ है 

- ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर है

- डस्ट एंड स्वेट प्रूफ है

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Smartphone

इस स्मार्टवॉच पर 93% पर का शानदार ऑफर मिल रहा है। इसके आपको कई अलग कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। Fire-Boltt की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और AI Voice Assistance फीचर दिया गया है। एचडी डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टवॉच का लुक बेहद ही शानदार है।  इस ऑफर का फायदा उठाएं, इसे जल्द ही खरीद लें।

स्पेशल फीचर

- Android 4.4 और iOS8.O उपलब्ध है

- ब्लूटूथ कॉलिंग

- AI Voice Assistance

- Long Battery Life

boAt Storm Call Smartwatch

अगर आपका बजट कम हैं, तो आप अमेज़न पर boAt Storm Call Smartwatch खरीद सकते हैं। यह वॉच 1.83 (4.6 cm) HD Display के साथ आ रही है।  इस जबरदस्त ऑफर को हाथ से न जाने दें।

स्पेशल फीचर

- Crest+ OS Operating system उपलब्ध है

- बैटरी 230 Milliamp Hour तक चलती है

- ब्लूटूथ उपलब्ध है

- इसमें Daily Activity Tracker मौजूद है

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉलर जॉर्डन पिकफोर्ड ने कबूला जुर्म, करोड़ों की सुपरकार से टला भीषण हादसा, पुलिस को भी छकाया

Jordan Pickford: इंग्लैंड के फुटबॉलर जॉर्डन पिकफोर्ड लापरवाह ड्राइविंग करने के मामले में फंस गए हैं. उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अदालत जल्द ही सजा या जुर्माने पर फैसला सुनाएगी. Mon, 05 Oct 2026 23:28:31 +0530

  Videos
See all

एक घर के टॉयलेट में मिला किंग कोबरा #himachalpradesh #kingcobra #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:15:37+00:00

गुस्साए हाथी ने थार पर बोला हमला #haridwar #elephant #elephantattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers