Responsive Scrollable Menu

Budget में Buddhist Circuit पर जोर, Assam समेत Northeast में Tourism को लगेंगे पंख

केंद्र सरकार के बजट में द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों के अवसंरचना विकास पर दिए गए जोर और बौद्ध सर्किटों की घोषणा से असम को लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पर ध्यान केंद्रित करना राज्य के लिए भी फायदेमंद होगा, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लघु एवं मध्यम उद्यम मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: रेखा गुप्ता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि द्वितीय और तृतीय श्रेणी शहरों और यहां तक​ कि मंदिर-नगरों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक अवसंरचना और बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: Praful Patel ने पार्टी अध्यक्ष बनने की खबरों को किया खारिज, कहा-

पूर्वोदय राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बजट में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सुव्यवस्थित केंद्र के साथ एक एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक गलियारे के विकास, पांच पूर्वोदय राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों के निर्माण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध स्थलों के लिए 4,000 ई-बस के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है।

Continue reading on the app

हल्का भी-लग्जरी भी: गज्जी सिल्क सूट जो कंफर्ट और स्टाइल दोनों में नंबर-1 है

Lightweight Gajji Silk Suit For Women: अगर आप सलवार सूट में कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देखती हैं, तो गज्जी सिल्क सूट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये हल्के-फुल्के होने के साथ ही बहुत ही ग्लॉसी दिखते हैं। आइए देखें इसकी लेटेस्ट डिजाइन...

Continue reading on the app

  Sports

T20I Cricket में Ishan Kishan का गदर, जड़ा भारत का पांचवां सबसे तेज शतक, देखें पूरी List

त्रिवेंद्रम का मैदान गेंदबाज़ों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्लेबाज़ों ने जिस आसानी से चौके-छक्के लगाए, उसने मैच का मिज़ाज पूरी तरह साफ कर दिया है।

बता दें कि इस सीरीज़ में बल्लेबाज़ों का दबदबा पहले से ही देखने को मिल रहा था और आखिरी मुकाबला भी इससे अलग नहीं रहा है। भारत की ओर से इशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए तूफानी शतक जड़ा और दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित किया। वहीं न्यूज़ीलैंड के फिन एलन भी बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिखे, लेकिन 80 रन बनाकर आउट हो गए।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इशान किशन का यह शतक भारतीय टी20I इतिहास का पांचवां सबसे तेज़ शतक रहा है। उन्होंने महज़ 42 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए और 43 गेंदों में 103 रन की पारी खेली है, जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल रहे।

गौरतलब है कि भारत के लिए टी20I में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने साल 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था और 43 गेंदों पर 118 रन बनाए थे।

दूसरे स्थान पर युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था। उस मुकाबले में उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।

तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 2024 में शानदार फॉर्म के दौरान हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। उस पारी में उन्होंने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए थे।

वहीं उभरते सितारे तिलक वर्मा ने चौथा सबसे तेज़ टी20I शतक दर्ज किया है। उन्होंने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 41 गेंदों में शतक पूरा करते हुए नाबाद 120 रन बनाए थे।

इशान किशन के इस प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी के तौर पर देखा जा रहा है और उन्होंने नियमित प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए अपना दावा और मजबूत किया है।
Sun, 01 Feb 2026 16:45:14 +0530

  Videos
See all

UP News: हाथरस में RSS जिला प्रचारक की दबंगों ने की पिटाई! | Breaking News | Hindi News | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T11:37:50+00:00

Live Budget 2026 Updates: बजट से क्या महंगा, क्या सस्ता? | Nirmala Sitharaman | PM Modi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T11:44:32+00:00

Budget 2026: बजट 2026 को लेकर Jitan Ram Manjhi बोले- विकसीत भारत के रूप में देखना चाहते हैं मोदी जी #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T11:39:12+00:00

America Iran War Live Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ा भीषण जंग! | Trump | Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T11:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers