Responsive Scrollable Menu

Himachal Pradesh: यमुना पुल पर ट्रक से भिड़ी कार, तीन युवकों की गई जान

नाहन, चार अक्टूबर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल पर तेज रफ्तार एक कार के ट्रक से टकराने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ, जब उत्तराखंड जा रही हुंडई क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरमौर जिले के शिलाई निवासी 32 वर्षीय तरसेम सिंह, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शांति नगर निवासी 37 वर्षीय अमित कुमार और ग्रेटर नोएडा निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

रविवार को पांवटा के सरकारी अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पांवटा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Continue reading on the app

आइवरी साड़ी में जाह्नवी कपूर का क्लास, 6 Photos में देखें सेसी अंदाज

जाह्नवी कपूर ने आइवरी साड़ी के साथ बस्टियर ब्लाउज, गोल्डन ज्वेलरी और स्लीक बन कैरी किया। उनका यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट नजर आया।

Continue reading on the app

  Sports

सावधान हो जाओ! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स ने मचाया गदर

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका खौफ आज भी बरकरार है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में देखेने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में महज 39 गेंद में 70 रन कूट दिए. Sun, 4 Oct 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

पुरानी दुश्मनी में खूनी खेल! 8 लोग घायल |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:07+00:00

Nolo Typhoon Alert: अगले 48 घंटे में 'नोलो' का भयंकर कहर शुरू? | Cyclone Alert | Storm Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers