नई पारी शुरू करने से पहले Pargat Singh क्यों पहुंचे मनमोहन सिंह के घर?
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह ने अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से आशीर्वाद लेकर की। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद परगट सिंह रविवार को दिल्ली स्थित डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे।
मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मिले
परगट सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर जी से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया और सरदार मनमोहन सिंह जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”
Met Smt. Gursharan Kaur Ji, wife of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh Ji. Took her blessings and paid my respects while remembering Sardar Manmohan Singh Ji. His simplicity, integrity and dedication to the nation will always remain an inspiration. https://t.co/EftZUTWR7Q
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) October 4, 2026
इसे भी पढ़ें: पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा
अंबिका सोनी से भी की मुलाकात
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। परगट सिंह को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में उनकी इन मुलाकातों को उनके नए राजनीतिक सफर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Punjab Congress में अंदरूनी कलह तेज, Rahul Gandhi को इस्तीफा सौंप बोले Raja Warring, चन्नी जीत गए
हॉकी के मैदान से पंजाब कांग्रेस की कमान तक का सफर
61 वर्षीय परगट सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। परगट सिंह का हॉकी के मैदान से राजनीति तक का सफर खास रहा है। पूर्व ओलंपियन परगट सिंह अब पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं और राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।
फ्लाईदुबई घटना: VHP ने पायलट Smit Machhar की बहादुरी पर Congress की चुप्पी पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सराहना नहीं की। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेडए 1073 में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह कुल्हाड़ी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए कॉकपिट में रखी जाती है।
विमान में 174 यात्री सवार थे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि पायलट एक हिंदू है। बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब यह पुष्टि हो गई है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल, सोनिया और प्रियंका ने बहादुर भारतीय कैप्टन स्मिथ मच्छार की सराहना क्यों नहीं की और उन्होंने यूएई में 33,000 फुट की ऊंचाई पर हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा तक क्यों नहीं की।
क्योंकि वे सभी इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह हमला एक हिंदू पायलट पर किसी चरमपंथी द्वारा किया गया था।’’ खबरों के अनुसार, फ्लाईदुबई के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था। बंसल ने दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पुष्टि की है कि फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना “आतंकवादी हमला” थी और सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर हमला करने के लिए कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ऐतिहासिक नीति रही है कि जब भी किसी हिंदू या गैर-इस्लामी व्यक्ति पर किसी चरमपंथी द्वारा हमला किया जाता है, तो वे उस घटना की निंदा करने में असमर्थ रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसे पीड़ित या उसके परिवार के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं बोल सकते।
इसके बजाय, वे मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपी व्यक्तियों या संगठनों का बचाव करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।” बंसल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भावनाओं को भड़काने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और देश में अराजकता तथा अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘उनका उद्देश्य देश की एकता को कमजोर करना, समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना और राष्ट्र के कल्याण के बजाय अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को साधना है।” बंसल ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), समान नागरिक संहिता (यूसीसी), अनुच्छेद 370 को हटाए जाने, वक्फ अधिनियम एवं ‘तीन तलाक’ को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस के “विरोध” को पार्टी के दृष्टिकोण के उदाहरण बताया। कांग्रेस ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा था कि उनकी बहादुरी और दृढ़ कार्रवाई हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कैप्टन स्मित मच्छर का साहस, त्वरित सूझबूझ और दृढ़तापूर्ण कार्रवाई सदैव प्रेरणादायी बनी रहेगी। उन्होंने जो किया, उससे पूरा देश विस्मय और गर्व से अभिभूत है। इससे एक दिन पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मच्छार, विमान के चालक दल और हमले के दौरान साहस तथा सूझबूझ दिखाने वाले अन्य लोगों की सराहना की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








