Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में ‘नमो सेवा–अनसुनी कहानियां’ नुक्कड़ नाटक अभियान की शुरुआत, PM मोदी से जुड़ी प्रेरणादायी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन में सेवा भावना, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की प्रेरणादायी यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

कलाकारों और आयोजकों का सम्मान 

इसी अभियान के तहत ‘नमो सेवा–अनसुनी कहानियां’ नुक्कड़ नाटक पहल की महाराष्ट्र में शुरुआत मुंबई के केसी कॉलेज में की गई. कार्यक्रम में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों और आयोजकों का सम्मान भी किया गया.

बड़े नाटक का मंचन किया जाएगा

इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के संघर्ष, सेवा भावना, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा की यात्रा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाना है. पिंपरी-चिंचवड़ के कलाकार नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तुत करेंगे. 15 अक्टूबर 2026 तक राज्य के प्रत्येक जिले में एक बड़े नाटक का मंचन किया जाएगा, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 नुक्कड़ नाटक आयोजित करने की योजना है. इस तरह पूरे महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर इस अभियान को चलाया जाएगा. साथ ही, नवोदित कलाकारों को भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरण और सामाजिक संदेश देने का अवसर मिलेगा.

‘नमो सेवा गाथा’ भी रिकॉर्ड बनाएगा: रविंद्र चव्हाण

कार्यक्रम के दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से देशवासियों को सेवा भावना, सुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है. उनके जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ एक सराहनीय पहल है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह नवोदित कलाकारों की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिकॉर्ड बनाया, उसी तरह ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक भी रिकॉर्ड कायम करेगा.

कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई की महापौर रितू तावडे, भाजपा के प्रदेश महासचिव निरंजन डावखरे, विधायक अमित गोरखे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक इस शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहे.

Continue reading on the app

Flydubai विमान घटना से पहले UAE ने Israel को भेजी थी यात्रियों और क्रू की सूची

तेल अवीव, चार अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने ‘फ्लाईदुबई’ की उस उड़ान के यात्रियों और चालक दल की सूची पहले ही इजराइल के साथ साझा का दी थी, जिसमें एक सह-पायलट ने इजराइल जा रहे विमान पर नियंत्रण करने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह जानकारी सामने आने के बाद इस बात पर सवाल उठे हैं कि हमलावर सुरक्षा जांच से कैसे बच निकला।

जांच जारी रहने के बीच, घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों में सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियों का संकेत मिला है। अधिकारी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ओमान के सह-पायलट को उसके अपने देश ने कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के कारण विमान उड़ाने से रोक दिया था। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि ओमान के एक नागरिक को, जिसके इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, इजराइली यात्रियों से भरे विमान को तेल अवीव ले जाने की अनुमति कैसे दी गई।

जांच का नेतृत्व कर रहे संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि सह-पायलट ने बुधवार को कॉकपिट में आपातकालीन उपकरण के तौर पर रखी ‘कुल्हाड़ी’ से उड़ान के भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। मच्छार की वीरता के कारण 182 लोगों को लेकर जा रहा विमान सुरक्षित उतारा जा सका। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि यूएई ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता सहित उनकी जानकारी इजराइल के साथ साझा की थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजराइल ने यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य के बारे में कोई सुरक्षा चेतावनी जारी नहीं की थी।

Continue reading on the app

  Sports

मैं तो हूं ही नहीं… वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की T20 टीम को लेकर हुए सवाल पर बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल कप्तान हैं वनडे के और उनसे सवाल हुआ T20 टीम से जुड़ा. ऐसे में उन्होंने जो कहा, उसका वायरल होना तय था. Tue, 06 Oct 2026 08:38:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video: Shammi Narang के पोते का cute reaction VIRAL #viral #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T03:15:33+00:00

Bhagya Chakra: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T03:15:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers