Responsive Scrollable Menu

बंगाल CM बोले- मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं:6 महीने में लव-लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे, राज्य में उत्तराखंड-गुजरात की तरह UCC लागू होगा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि 6 महीने में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाए जाएंगे। साथ ही राज्य में उत्तराखंड और गुजरात की तरह समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी समारोह के दौरान कही। अधिकारी ने कहा कि BJP सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी, लेकिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और पूजा स्थलों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी बनाई है। संविधान के अनुसार काम करेंगे, संस्कृति पर हमला नहीं सहेंगे अधिकारी ने कहा, “आप निश्चिंत रहें कि सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। लेकिन भारतीय संस्कृति, सनातनी परंपराओं, मंदिरों और मठों पर कोई हमला नहीं होने देगी।” उन्होंने कहा कि सरकार उस विरासत पर भी हमला नहीं होने देगी, जिसे स्वामी विवेकानंद और महाप्रभु श्री चैतन्य जैसे आध्यात्मिक महापुरुषों ने आगे बढ़ाया है। UCC पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल इसे लागू करने में उत्तराखंड और गुजरात को फॉलो किया जाएगा। उन्होंने सभा में कहा, “हमें 6 महीने दीजिए, हम लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून भी लाएंगे।” UCC में शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने के नियम शामिल होंगे सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल UCC बिल का मकसद सभी समुदायों के लिए नागरिक कानूनों को एक जैसा करना है। इसमें शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामले शामिल होंगे। 2026 के विधानसभा चुनाव में BJP ने UCC को अपने प्रमुख चुनावी वादों में शामिल किया था। बंगाल में UCC क्यों जरूरी- 5 पॉइंट

Continue reading on the app

हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी जॉब्स के लिए बड़ा कदम, करण अदाणी ने किया ऐलान

गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ में रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) के क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर के नए दरवाजे खुलने जा रहे हैं। अडानी ग्रुप की ट्रेनिंग शाखा ‘अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन’ (ASE) और कच्छ यूनिवर्सिटी ने मिलकर भुज स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस for Green Energy’ (CoE) का भव्य उद्घाटन किया …

The post हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी जॉब्स के लिए बड़ा कदम, करण अदाणी ने किया ऐलान appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली बने हेड कोच, अब IPL में चलेगी 'दादागिरी', दिल्ली कैपिटल्स ने दिया बड़ा रोल

IPL 2026 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे. पिछले सीजन में हेमंग बदानी इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक जैसे ही JSW ग्रुप के पास आया, पूरे टीम मैनेजमेंट को ही बदल दिया गया. गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं. Tue, 6 Oct 2026 13:27:25 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Akashvani Bhawan Entry : किसी की नहीं मान रहे राहुल गांधी...#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T08:16:00+00:00

Mayur Vihar Bulldozer Action: दिल्ली के मयूर विहार में चला बुलडोजर, मचा हड़कंप | Delhi Demolition #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T08:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers