Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाज का तहलका, ईरानी कप में 8 विकेट लेकर टीम इंडिया में वापसी का दावा किया मजबूत

Mukesh Kumar: भारतीय टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां की पिचों पर काफी बाउंस मिलता है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके कुछ गेंदबाज फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन भारतीय सिलेक्टर्स के लिए टीम चुनना एक बड़ी माथापच्ची साबित होने वाला है. भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट ईरानी कप 2026 में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए इस बड़े मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के भारी अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है. रेस्ट ऑफ इंडिया ने रिकॉर्ड 31वीं बार यह ट्रॉफी जीती है और इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो मुकेश कुमार रहे, जिन्होंने मैच की चौथी पारी में अकेले दम पर बाजी पलट दी.

मुकेश कुमार की ऐतिहासिक गेंदबाजी

मैच की चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 279 रनों का टारगेट मिला था. एक समय जम्मू-कश्मीर की टीम 89 रन पर सिर्फ 3 विकेट खोकर बेहद मजबूत दिख रही थी. लेकिन फिर मुकेश कुमार गेंद लेकर आए और उन्होंने अपने एक ही स्पेल में विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. मुकेश ने सिर्फ 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटककर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. 

मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में सिर्फ 10.4 ओवरों में 3.09 की इकोनॉमी से सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. मैच में मुकेश कुमार ने पहली पारी के 2 विकेटों को मिलाकर कुल 8 विकेट हासिल किए. इस मैच के दौरान उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां फाइव विकेट हॉल भी पूरा किया.

रेस्ट ऑफ इंडिया की शानदार वापसी और मैच का पूरा रोमांच

रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 237 रन ही बना सकी थी, जिसमें स्मरण रविचंद्रन ने 68 रन बनाए. जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पारस डोगरा (75 रन) और अब्दुल समद (57 रन) के दम पर 278 रन बनाकर 41 रनों की बढ़त ले ली. रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश चौधरी ने 5 विकेट झटके.
इसके बाद दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जोरदार वापसी की. बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को 319 रन तक पहुंचाया और जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम मुकेश कुमार और आकाश दीप की गेंदबाजी के आगे ढह गई. आकाश दीप ने बेहतरीन स्विंग का प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पूरे मैच में 6 विकेट लेकर आकाश दीप ने भी मुकेश कुमार की तरह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपना दावा मजबूत कर लिया है.

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले सिलेक्टर्स को कड़ा संदेश

मुकेश कुमार का यह धमाकेदार प्रदर्शन बिल्कुल सही समय पर आया है, क्योंकि भारतीय टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपनी रेड बॉल से किसी भी धाकड़ बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर सकते हैं. मुकेश की शानदार फिटनेस और हवा में लहराती स्विंग गेंदों ने सिलेक्टर्स को मजबूर कर दिया है कि वे न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम चुनते समय उनके नाम पर सबसे पहले विचार करें.

यह भी पढ़ें:  वेस्टइंडीज सीरीज में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने किया इतना खराब प्रदर्शन, भूलकर भी नहीं खिलाना चाहिए वर्ल्ड कप 2027

Continue reading on the app

Rise And Fall 2: तेज प्रताप यादव मां को याद कर हुए भावुक, नहीं लग रहा मन, स्वरा भी रोईं फूट-फूटकर

Rise and Fall 2 Contestants Emotional Moments: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में हर रोज किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ें देखने के लिए मिल रहे हैं. हाल ही झगड़े और बहस की वजह से कंस्टेस्टेंट्स शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी चर्चा में आए थे. उन्होंने प्रियंका को गोल्ड डिगर कहा था. उनकी ये बात सुनकर प्रियंका रोती हुई भी नजर आईं. इतना ही नहीं हाल के एपिसोड में शहजाद प्रियंका के बारे में भद्दी बात बोलते हुए नजर आए थे. इसकी काफी चर्चा हुई थी. शो में लड़ाई-झगड़ों के अलावा इमोशनल और मस्ती भरे सीन भी नजर आ रहे हैं. शो के प्रोमो में तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) कहते हुए नजर आते हैं कि उन्हें अपनी मां की याद आ रही है. वहीं, दूसरी तरफ स्वारा भास्कर (Swara Bhaskar) भी फूट-फूटकर रोती हैं. जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. 

तेज प्रताप मां को याद कर हुए इमोशनल

राइज एंड फॉल 2 के एपिसोड में तेज प्रताप यादव की एक बार फिर इमोशनल साइड नजर आई. टावर में राज कर रहे तेज प्रताप हाल ही में अपनी मां को याद कर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए. उन्होंने स्वरा भास्कर से बात करते हुआ कहा कि उन्हें अपने घर की याद सता रही है, खासकर अपनी मां रबड़ी देवी की. इसलिए वह घर पर जाना चाहते हैं. उनका ये इमोशनल पल देख वहां कंटेस्टेंट्स भी भावुक दिखाई दिए. 

स्वरा भी रोईं फूट-फूटकर 

वहीं, जब तेज प्रताप यादव अपनी मां को याद कर खुद नहीं संभाल नहीं पाते हैं तो स्वरा भास्कर उन्हें समझाती हैं. वीडियो में स्वरा अपनी बेटी को याद कर इमोशनल हो जाती हैं और फूट-फूटकर रोती हुई नजर आती हैं. रोते-रोते उनकी आखें भी लाल हो जाती हैं. स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'एक कामकाजी मां होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम पर होता है, लेकिन दिल हमेशा घर पर ही रहता है. आपको जोर से गले लगाने का बेसब्री से इंतज़ार है! आपकी बहुत याद आ रही है'

स्वरा को बेटी की किस बात पर आई याद

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह अचानक अपनी बेटी को यादकर क्यों रोने लगीं. दरअसल स्वरा को रोता देख तेज प्रताप यादव उनके पास जाते हैं और उनसे पूछते की वह क्यों रो रही हैं. तेज प्रताप बाद एक केटेंस्टेंट बताता है कि उन्हें अपनी बेटी राबिया की याद आ रही है. उन्हें बेटी की याद सुशी से ट्रीगर हो गई. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सुशी-सुशी कहा तो उन्हें अपनी बेटी की याद गई है. दरअसल, जब वह अपनी बेटी के सामने शूशू बोलती हैं तो वह बहुत हंसती है. इसके बाद वह रोते हुए कहती हैं कि प्लीज उन्हें राबिया का फेस दिखा दो. 

तेज प्रताप के अंदाज को पसंद कर लोग

राइज एंड फॉल 2 में लोगों को तेज प्रताप यादव का मस्तमौला अंदाज और इमोशनल साइड काफी पसंद आ रही हैं. शो वह अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करते नजर आ रहे और खुलकर गेम खेलकर रहे हैं. वहीं, शो में अपनों दूर स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव के लिए यह सफर चैलेंजिंग बना हुआ है. बता दें कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ था, जो रोजाना अमेजन प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकता है. शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: Soha Ali Khan Net Worth: पटौदी राजघराने में जन्मीं सोहा अली खान हैं करोड़ों की मालकिन, जानें कहां-कहां से करती हैं कमाई

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Anurag Thakur On Khelo India Budget: 'अगले 5 साल के लिए ₹36,000 करोड़ का बजट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T00:47:01+00:00

Anant Singh Breaking News: JDU में अनंत सिंह की नाराजगी? छोड़ेंगे पार्टी! Latest | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T01:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers