Responsive Scrollable Menu

इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करती हूं

परिणीति चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। उन्होंने एक खास बातचीत में अपने वेब डेब्यू, खुद पर भरोसे, बायोपिक की इच्छा और जीवन के नए फैसलों को लेकर चर्चा की। ओटीटी की दुनिया में कदम रखने का फैसला आपने क्यों किया? बड़े परदे पर अलग-अलग किरदार निभाने के बाद डिजिटल माध्यम में कदम रखना सिर्फ प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला नहीं था। मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहती थी, जो दर्शकों को बांधे रखें और जिन्हें शुरू करने के बाद वे रोक न पाएं। ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए भी मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसलिए ही इससे जुड़ी थी। खुद को क्रॉस-चेक करने और खुद पर शक करने में क्या फर्क पाती हैं? मेरे लिए दोनों बातें बिल्कुल अलग हैं। अपने काम या फैसले को दोबारा जांचना सकारात्मक हो सकता है लेकिन लगातार खुद पर शक करना आपको पीछे खींच सकता है। जिंदगी में खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। अगर किसी चीज को लेकर भीतर से लगातार लगता है कि वह आपके लिए सही नहीं है, तो उस संकेत को भी समझना चाहिए। मेरे लिए आत्मविश्वास और आत्म-संदेह के बीच यही अंतर है। अब तक के इतने लंबे करियर में स्क्रिप्ट चुनने का तरीका कैसे बदला है? मैं करियर को लेकर कभी बहुत ज्यादा प्लानिंग करने वाली नहीं रही हूं। काफी हद तक अंतरात्मा की आवाज से काम करती हूं। जब कोई स्क्रिप्ट पढ़कर भीतर से लगता है कि मुझे यह करनी चाहिए, तो उस भावना को महत्व देती हूं। मैंने महसूस किया है कि जब इसके उलट जाकर फैसला लिया तो वह हमेशा गलत साबित हुआ। मेरे लिए करियर का मतलब हर चीज की लंबी प्लानिंग करना नहीं है। क्या स्क्रिप्ट चुनने में पति राघव चड्ढा से भी कोई सलाह लेती हैं? मेरे लिए पर्सनल और प्रोफेशनल दुनिया को अलग रखना जरूरी है। हम दोनों के अपने-अपने प्रोफेशन और जिम्मेदारियां हैं। जिस तरह मेरे काम में उनका हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, उसी तरह उनके काम में भी मेरा हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मैं अपनी स्क्रिप्ट का फैसला खुद करती हूं। मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपनी पेशेवर पहचान और फैसले खुद लेने चाहिए। क्या बायोपिक जॉनर अब भी आकर्षित करता है? बायोपिक हमेशा मुझे दिलचस्प लगती हैं। इसमें सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि काफी रिसर्च भी होती है। आपको उस व्यक्ति की दुनिया, सोच और जर्नी को समझना पड़ता है। भविष्य में किसी स्पोर्ट्स पर्सन या म्यूजिक पर्सनैलिटी की कहानी करना अच्छा लगेगा। ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं की कहानियां भी मुझे आकर्षित करती हैं, जिन्होंने देश में कोई बड़ा बदलाव किया हो। ओटीटी पर शुरुआत इसी सीरीज से क्यों की? मुझे जिस तरह का शो करना था, उसकी लगभग सारी खूबियां इस स्क्रिप्ट में थीं। इसे पढ़ते हुए मैं लगातार आगे बढ़ती गई और रोकने का मन नहीं हुआ। तभी लगा कि अगर इसे उसी तरह परदे पर बनाया गया, जैसा स्क्रिप्ट में महसूस हो रहा है, तो यह वैसा ही बिंज-वर्दी शो होगा, जिसकी मैं तलाश कर रही थी। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स और पूरी स्टार कास्ट भी शानदार थी। इसकी शूटिंग का अनुभव इतना अच्छा रहा है कि अब वेब सीरीज फॉर्मेट में और काम करने की इच्छा है।

Continue reading on the app

भारत को लेकर बढ़ रहा अंतरराष्ट्रीय विश्वास, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता बना रही निवेशकों की पसंद: वैश्विक विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2026 में दुनिया भर से आए अर्थशास्त्रियों और नीति विशेषज्ञों ने रविवार को वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और आर्थिक चुनौतियों के बीच देशों की आर्थिक मजबूती बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में भारत की विकास संभावनाओं, वैश्विक व्यापार व्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु जोखिमों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Continue reading on the app

  Sports

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र टीम के बने कप्तान, इस वजह से मिली कमान

Prithvi Shaw: 26 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम के कप्तान चुने गए हैं. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान का आगाज सर्विसेज के खिलाफ करेगी. Sun, 04 Oct 2026 20:09:41 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी चुनाव को लेकर आर-पार की जंग! | Akhilesh Yadav | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:45:37+00:00

Punjab Politics | Congress Vs AAP: 'नवभारत' के कैमरे पर परगट सिंह ने पंजाब सरकार की पोल खोल दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers