Responsive Scrollable Menu

रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 4 आरोपी बनाए गए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) से जुड़े LIC Investment Fraud Case में मुंबई की विशेष CBI अदालत के समक्ष चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस ADA ग्रुप के दो अधिकारियों और LIC के तत्कालीन चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर को आरोपी बनाया गया है.

CBI ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी IPC की धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत भी आरोप लगाए हैं.

चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

CBI के मुताबिक चार्जशीट में ये आरोपी शामिल हैं—

रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom)

अमिताभ झुनझुनवाला, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस ADA ग्रुप

विश्वास जोशी, तत्कालीन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड

पी. वेणुगोपाल, तत्कालीन चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, LIC

जांच एजेंसी के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और दूसरे आरोपों की जांच अभी जारी है.

2012 में LIC ने लगाए थे 1,500 करोड़ रुपये

CBI की अब तक की जांच में सामने आया है कि 2012 में LIC ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड की ओर से जारी नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था. CBI का आरोप है कि यह निवेश गंभीर गलत प्रस्तुतियों (serious misrepresentations) के आधार पर किया गया. जांच के मुताबिक, NCD के जरिए प्राप्त रकम को बाद में ADA ग्रुप की अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया. CBI के अनुसार इस कथित फंड डायवर्जन से LIC को नुकसान हुआ, जबकि आरोपी व्यक्तियों और संबंधित संस्थाओं को कथित तौर पर अनुचित लाभ मिला.

LIC को 3,750 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप

CBI ने बताया कि इस मामले में LIC को हुए कथित कुल नुकसान की राशि 3,750 करोड़ रुपये है. एजेंसी ने यह मामला 1 अप्रैल 2026 को LIC से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया था.

Reliance ADA Group के खिलाफ CBI की कार्रवाई जारी

CBI के मुताबिक, CBI की बैंकिंग, सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (BSFB), दिल्ली ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, LIC और EPFO से मिली शिकायतों के आधार पर रिलायंस ADA ग्रुप की कई कंपनियों के खिलाफ कुल 9 FIR दर्ज की हैं.

इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

Reliance Communications Limited (RCom)

Reliance Home Finance Limited (RHFL)

Reliance Commercial Finance Limited (RCFL)

Reliance Telecom Limited (RTL)

रिलायंस ADA ग्रुप की अन्य कंपनियां

CBI इससे पहले रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में 7 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. मौजूदा चार्जशीट को मिलाकर इन मामलों में अब तक 8 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं. CBI के अनुसार, इन मामलों में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच

CBI ने कहा है कि इन मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जा रही है. एजेंसी के मुताबिक, वह इन मामलों में तेजी से और व्यापक जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Continue reading on the app

Pitru Paksha Aarti: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें 'पितर आरती', यहां पढ़ें आरती के लिरिक्स

Pitru Paksha Aarti: पितृ पक्ष में सनातन धर्म में अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान लोग पितरों की आत्मिक शांति और तृप्ति के लिए उनकी मृत्यु तिथि के अनुसार, श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में किए गए धार्मिक कर्मों के जरिए लोगों को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं. इस दौरान पितरों का स्मरण और पूजन करने के साथ-साथ पितृ आरती करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध और तर्पण करने के बाद पितरों की आरती करने से पूजा का समापन श्रद्धा के साथ होता है.

कैसे करें पितरों की आरती?

जिस तिथि पर आपके परिवार में पितरों का श्राद्ध किया जाता है. उस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद परंपरा के अनुसार, श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं. पूजा और श्राद्ध कर्म पूरा होने के बाद पूजा स्थल को साफ करके घी का दीया जलाएं. इसके बाद पितरों का ध्यान करें. अपनी श्रद्धा के अनुसार, ऊं पितृ देवताभ्यो नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसके बाद श्रद्धा के साथ आरती करें.

ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2026: क्या इंदिरा एकादशी का व्रत पितरों को मोक्ष दिलाता है? जानें क्या कहती है मान्यता

श्री पितृ जी की आरती (Shree Pitru Dev Ji ki Aarti Lyrics in Hindi)

जय जय पितरजी महाराज, मैं शरण पड़यो हूं थारी।
शरण पड़यो हूं थारी बाबा, शरण पड़यो हूं थारी॥

आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे।
मैं मूरख हूं कछु नहि जाणू, आप ही हो रखवारे॥

जय जय पितरजी महाराज।

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी॥

जय जय पितरजी महाराज।

देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई।
काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई॥

जय जय पितरजी महाराज।

भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार।
रक्षा करो आप ही सबकी, रटूं मैं बारम्बार॥

जय जय पितरजी महाराज।

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्र 2026 कब से शुरू होने वाले हैं? नोट करें अष्टमी-नवमी और दशहरे की सही तारीख

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार

ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने टीम के लिए कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट का था. Sun, 4 Oct 2026 16:10:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Punjab से Istanbul तक, ड्रग्स किंगपिन की पूरी कहानी #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:15:45+00:00

Viral News: पंजाब से इसतांबुल तक, ड्रग्स किंगपिन का कच्चा चिट्ठा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers