Responsive Scrollable Menu

उत्तर प्रदेश: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी DA और बोनस की सौगात!

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। खबर है कि दिवाली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

इसका लाभ 12 लाख कर्मचारी और 16 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा। वर्तमान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 60 फीसदी की दर से डीए/डीआर का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद यह 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएग। चुंकी नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे, ऐसे में जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिल सकता है।

इसके साथ ही अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों को 3400 से 7000 तक बोनस मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा 2.70 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय भी बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत श्रेणी-1 को 40,000, श्रेणी-2 को 25,000, श्रेणी-3 को 22,000, श्रेणी-4 को 20,000 रुपये मानदेय मिल सकता है। नई दरें सितंबर से लागू हुई तो नवंबर की सैलरी में सितंबर का एरियर भी जुड़कर आ सकता है।

सुत्रों की मानें तो वित्त विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। अक्टूबर अंत तक इसका ऐलान हो सकता है।  हालांकि इस संबंध में अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है, ऐसे में कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए, बोनस और मानदेय का लाभ कब से मिलेगा, इसकी अंतिम स्थिति आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार महंगाई दर को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो जनवरी और जुलाई से लागू होता है। यह दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है। यह आंकड़े हर साल जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच जारी किए जाते है। संभावना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद योगी सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नई दरों का ऐलान कर सकती है, चुकीं  केंद्र की घोषणा के बाद राज्यों द्वारा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है।

Continue reading on the app

योगाभ्यास के कितनी देर बाद नहाना और खाना चाहिए?, जानें आयुष मंत्रालय की सलाह

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आजकल खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। सुबह उठकर योग करना न सिर्फ शरीर को सक्रिय रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक तनाव और थकान को कम करने में भी सहायक माना जाता है। अक्सर लोग योगाभ्यास पूरा होते ही अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में लग जाते हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने योग के बाद शरीर को आराम देने और नहाने व भोजन के बीच उचित अंतर रखने की सलाह दी है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि योगाभ्यास के बाद शरीर को आराम करने और सामान्य स्थिति में लौटने का समय देना चाहिए। मंत्रालय के अनुसार, योग करने के बाद नहाने या भोजन करने से पहले 20 से 30 मिनट का इंतजार करना बेहतर है। इस दौरान व्यक्ति को कुछ समय शांत रहना चाहिए और शरीर को सहज होने देना चाहिए। इससे योगाभ्यास के बाद दिनचर्या में लौटने के लिए एक अच्छा अंतराल मिल जाता है।

दरअसल, योग के दौरान शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और सांस लेने की गति में भी बदलाव आता है। ऐसे में अभ्यास पूरा होने के बाद कुछ समय आराम करना उपयोगी माना जाता है। योग के बाद जल्दबाजी करने के बजाय शांत बैठना, सामान्य तरीके से सांस लेना और शरीर को सहज होने देना चाहिए।

आयुष मंत्रालय ने योगाभ्यास के लिए खानपान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी साझा की हैं। मंत्रालय के मुताबिक, संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर और मन को योग के लिए तैयार रखने में मदद करता है। आमतौर पर योगाभ्यास करने वालों के लिए शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा 30 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में दो बार भोजन पर्याप्त हो सकता है। हालांकि, बीमारी, अधिक शारीरिक गतिविधि या मेहनत वाला काम करने वाले लोगों की जरूरतें अलग हो सकती हैं।

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। विभिन्न शोधों में योग को शारीरिक फिटनेस, मांसपेशियों और हड्डियों के बेहतर कामकाज तथा हृदय संबंधी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पाया गया है। नियमित योगाभ्यास डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, सांस संबंधी समस्याओं और जीवनशैली से जुड़ी परेशानियों के प्रबंधन में भी मदद कर सकता है।

इसके अलावा योग तनाव, चिंता, थकान और अवसाद के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है। महिलाओं में मासिक धर्म और मेनोपॉज से जुड़ी कुछ परेशानियों के प्रबंधन में भी योग लाभकारी माना जाता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार

ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने टीम के लिए कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट का था. Sun, 4 Oct 2026 16:10:12 +0530

  Videos
See all

PTI Protest In Islamabad LIVE: Imran Khan को रिहाई, Pakistan में तख्तापलट? | Shehbaz | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:46:43+00:00

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए BJP का ऐलान, तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers