Responsive Scrollable Menu

'दृश्यम 3' की दहाड़ से दहला बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन 'सिकंदर' को चटाई धूल, टोटल 7 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. महज दो दिनों में भारत में यह 100 करोड़ क्लब मे एंट्री मार चुकी है. विदेशों मे भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है. कमाल की बात है कि 'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 7 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया है. इस लिस्ट में सलमान खान की 'सिकंदर' और 'दृश्यम' का पहला पार्ट भी शामिल है.

Continue reading on the app

रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप जीता:जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया; स्मरण का शतक, मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए

रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया। श्रीनगर में 1 से 5 अक्टूबर तक खेले गए मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 और दूसरी पारी में 319 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 278 और दूसरी पारी में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। क्वामरान इकबाल ने 32 और शुभम खजूरिया ने 36 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। आकाश दीप ने 3 और मुकेश चौधरी ने एक विकेट हासिल किया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए स्मरण का शतक रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में रविचंद्रन स्मरण ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 153 गेंदों पर 135 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्मरण के अलावा सनत सांगवान ने 55 और सुधीप कुमार घरामी ने 33 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 41 रन की बढ़त ली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 68.1 ओवर में 237 रन बनाए। रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 60 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर की ओर से सुनील कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। पारस डोगरा ने 75, लोन नासिर ने 64 और अब्दुल समद ने 57 रन की पारी खेली। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया पर 41 रन की बढ़त हासिल की। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया सबसे सफल टीम रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है और 31 बार खिताब जीता है। मुंबई 15 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है।

Continue reading on the app

  Sports

सावधान हो जाओ! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स ने मचाया गदर

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका खौफ आज भी बरकरार है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में देखेने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में महज 39 गेंद में 70 रन कूट दिए. Sun, 4 Oct 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

पुरानी दुश्मनी में खूनी खेल! 8 लोग घायल |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:07+00:00

Nolo Typhoon Alert: अगले 48 घंटे में 'नोलो' का भयंकर कहर शुरू? | Cyclone Alert | Storm Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers