Responsive Scrollable Menu

बैंगन खाएं या न खाएं? आयुर्वेदिक डॉक्टर बोले- वजन कम करने के लिए है रामबाण, सिर्फ पीरियड्स और चर्म रोग में बरतें सावधानी

बोकारो :  वैसे तो बैंगन हमारी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा क्या है ? यह सवाल आज  भी लोगों के मन में उत्सुकता के साथ बना रहता है. ऐसे में बैंगन स्वास्थ्य के लाभदायक है या हानिकारक.  इसके बारे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राजेश पाठक ने जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर लोगों की धारणा होती है कि बैंगन कि सब्जी में कोई गुण नहीं होता है. मगर बैगन के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-C के भरपूर स्रोत पाए जाते हैं. बैंगन शुगर लेवल को कम करने में सहायक और शरीर को ऊर्जावान बनाता है. इसके सात ही हमारे शरीर के वजन को भी निंयत्रित करता है. इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. हालांकि पाचन और गैस से संबंधित लोगों को बैंगन खाने से बचना चाहिए. क्योंकि बैंगन की तासीर गर्म होती है. इसके अलावा पीरियड के समय महिलाओं को भी बैंगन खाने से बचना चाहिए. गरम तासीर होने के कारण रक्तस्राव अधिक होने की संभावना होती है. चर्म रोग से पीड़ित लोगों को भी बैंगन खाने से बचना चाहिए. इसके सेवन से एलर्जी और खुजली जैसी समस्या बढ़ सकती है.

Continue reading on the app

यूपी में कोहरे के कारण 11 गाड़ियां टकराईं, बस पलटी:राजस्थान के अजमेर में ओले गिरे; MP के खजुराहो में पारा 6°C, उत्तराखंड में नदियां जमीं

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है। IMD डायरेक्टर ने बताया कि फरवरी में रातें कम ठंडी और दिन ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इसका कारण ला-नीना का कमजोर होना बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को घना कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण 2 हादसों में 11 गाड़ियां टकराईं और 15 लोग घायल हुए। वहीं, इटावा में डबल डेकर बस पलट गई। राज्य में 60 से ज्यादा ट्रेनें और लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें लेट रहीं। राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में शनिवार शाम को बारिश हुई। वहीं अजमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। IMD ने आज 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कालापानी और आदि कैलाश में तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिर गया है। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। पिथौरागढ़ सीमा पर SSB के जवान माइनस 35 डिग्री में गश्त कर रहे हैं। नदियां और जलस्रोत जम जाने से जवान बर्फ पिघलाकर पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोहरा, बारिश और सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा और 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा रहा। रीवा में विजिबिलिटी सबसे कम रही। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल... अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है। 3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… यूपी: कई जिलों में ओले गिरे;15 शहरों में आंधी-बारिश, पूर्वांचल में भीषण कोहरा प्रदेेश में मौसम बिगड़ गया है। 15 जिलों में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में ओले भी गिरे। 25 जिले बारिश जैसे कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: कोहरे के कारण भीलवाड़ा में बस पलटी; कई जिलों में आधीं, बारिश का अलर्ट, 15 से हल्की गर्मी शुरू भीलवाड़ा में रविवार को घने कोहरे के कारण बस पलट गई। अजमेर में शनिवार को बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी, बारिश चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग के अनुसार 14-15 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव; कई जिलों में कड़ाके की ठंड, धार, ग्वालियर, मुरैना और उज्जैन में बारिश प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे के बीच रविवार को ग्वालियर, मुरैना,धार और उज्जैन में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर और मुरैना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, वहीं चार दिन तक प्रदेश में मावठा गिरने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: अगले 3 दिन ड्राई मौसम रहेगा; सुबह-रात में ठंड, रायपुर में छा सकती है धुंध छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 1 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: गोपालगंज, बगहा में घना कोहरा; 12 जिलों में अलर्ट, रात के तापमान में होगी गिरावट पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते से बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। गोपालगंज, बगहा में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जबकि पटना के कई इलाकों में सुबह से ही धुंध देखी गई। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह हल्का कोहरा; अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से कई जिलों में सुबह कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:कई जिलों में बारिश, करनाल में ओले गिरे;सरसों की फसल को नुकसान; 17 जिलों में अलर्ट प्रदेश में रविवार सुबह मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में तेज हवा को साथ बारिश हुई। वहीं करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में देर रात जमकर ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: फरवरी में मानसून जैसी बारिश, ठंडा ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 14 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने फरवरी के पहले दिन से ही करवट ले ली है। शनिवार देर रात फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, रूपनगर, पटियाला, पठानकोट, चंडीगढ़ समेत कई जगह बारिश हुई, जिसके बाद रविवार सुबह से हल्की धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, बारिश-बर्फबारी, तेज तूफान का अलर्ट, कई जगहों पर विजिबिलिटी 40 मीटर प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। पहाड़ों पर इससे अगले 3 दिनों तक बारिश-बर्फबारी होगी। इसका ज्यादा असर कल नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार- अगले कल पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

आम बजट को लेकर मायावती का केंद्र सरकार पर हमला, पूछा- यह गरीबों के लिए है या धन्नासेठों के लिए?

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर सियासी घमासान जारी है। विपक्षी दलों के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बजट को पूंजीपतियों और धन्नासेठों का समर्थक बताते हुए सरकार की नीयत … Sun, 01 Feb 2026 23:21:28 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत में पेश हुआ बजट...Pakistan क्यों सदमे में गया? | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T18:06:34+00:00

जानते हैं देश पर कर्ज कितना है? #shortsvideo #aajtak #budget2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T18:03:40+00:00

India Pakistan Match News : पाकिस्तान के फैसले पर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर ? Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T18:04:35+00:00

Union Budget 2026 पर कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda ने कहा #shorts #unionbudget2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T18:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers