अगर आपके घर में हो रही सीलन, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है यह खतरनाक बीमारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Seelan Ke Nuksan: अलीगढ़ में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि घरों में सीलन और नमी केवल दीवारों की समस्या नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक है. इससे फंगल संक्रमण, एलर्जी और सांस की बीमारियां हो सकती हैं. समय पर मरम्मत, डीपीसी का उपयोग और पाइप लीकेज ठीक कर नमी से बचाव संभव है.
बैंगन खाएं या न खाएं? आयुर्वेदिक डॉक्टर बोले- वजन कम करने के लिए है रामबाण, सिर्फ पीरियड्स और चर्म रोग में बरतें सावधानी
बोकारो : वैसे तो बैंगन हमारी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा क्या है ? यह सवाल आज भी लोगों के मन में उत्सुकता के साथ बना रहता है. ऐसे में बैंगन स्वास्थ्य के लाभदायक है या हानिकारक. इसके बारे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राजेश पाठक ने जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर लोगों की धारणा होती है कि बैंगन कि सब्जी में कोई गुण नहीं होता है. मगर बैगन के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-C के भरपूर स्रोत पाए जाते हैं. बैंगन शुगर लेवल को कम करने में सहायक और शरीर को ऊर्जावान बनाता है. इसके सात ही हमारे शरीर के वजन को भी निंयत्रित करता है. इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. हालांकि पाचन और गैस से संबंधित लोगों को बैंगन खाने से बचना चाहिए. क्योंकि बैंगन की तासीर गर्म होती है. इसके अलावा पीरियड के समय महिलाओं को भी बैंगन खाने से बचना चाहिए. गरम तासीर होने के कारण रक्तस्राव अधिक होने की संभावना होती है. चर्म रोग से पीड़ित लोगों को भी बैंगन खाने से बचना चाहिए. इसके सेवन से एलर्जी और खुजली जैसी समस्या बढ़ सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























