Responsive Scrollable Menu

बीजेपी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, पश्चिम बंगाल से कोएल मल्लिक को मिला टिकट

BJP Candidate for Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (4 अक्टूबर) को राज्यसभा चुनाव के लिए दो राज्यों से अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक उर्फ ​​कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी.

16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव 16 अक्टूबर को होंगे. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसी दिन मतगणना भी होगी. उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि बीजेपी के नरेश बंसल इस साल नवंबर में उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव क्यों हो रहे?

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनावों के साथ ही होगा. रुक्मिणी मल्लिक उर्फ ​​कोएल मल्लिक के 16 जुलाई, 2026 को राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. उनका कार्यकाल मूल रूप से 2 अप्रैल, 2032 को समाप्त होना था. कोएल मल्लिक जुलाई 2026 में इस्तीफा देने वाली चौथी राज्यसभा सांसद थीं.

इससे पहले सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने भी उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था. तीनों बाद में बीजेपी में शामिल हो गए और दोबारा चुनाव जीत गए. बंगाल की जानी-मानी फिल्म स्टार और दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी कोएल ने राज्यसभा के लिए मनोनीत होने से सिर्फ एक महीने पहले ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था. उनकी मनोनीत को बनर्जी की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों को संसद में लाने की परंपरा के तहत देखा गया था. हालांकि, उन्होंने संसद की एक भी बैठक में भाग नहीं लिया.

Continue reading on the app

ये क्या! क्राउड के बीच एक फैन ने अचानक दिखाया जूता, तो हैरान रह गए विराट कोहली, जमकर वायरल हुआ रिएक्शन

Virat Kohli Reaction Viral: वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शुरुआत तो धमाकेदार की थी.  मगर, उसका अंत वैसा नहीं कर सके. विराट ने पहले वनडे में शतक लगाया, तो वहीं तीसरे मैच में वह शून्य पर ही विकेट गंवा बैठे. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली को क्राउड में मौजूद एक शख्स ने जूता दिखाया, जिसपर विराट कोहली का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है.

 विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में विराट कोहली का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, तीसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली डगआउट की तरफ आइस बॉक्स पर बैठे हुए थे और म्यूजिक इंज्वॉय कर रहे थे. तभी फैंस उन्हें आवाज दे रहे थे. इसी बीच एक फैन ने अपना जूता निकाला और उसे हवा में लहराते हुए विराट कोहली को दिखाने लगा.

हालांकि, ये साफ है कि वह विराट कोहली को ये दिखाना चाहता था कि शूज उनकी ब्रांड One8 द्वारा लॉन्च नए एडिशन का है. फैन द्वारा जूता दिखाने पर विराट कोहली भी हैरान रह गए. यूजर्स का मानना है कि विराट कोहली मानो कुछ देर के लिए समझ रहे हो कि आखिर ये बंदा जूता क्यों दिखा रहा है? ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद से ही विराट का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में अपनी ब्रांड One8 के टेस्ट क्रिकेट वाले जूते (Seam XVIII Signature - Test Red) की आधिकारिक कीमत ₹9,230 है. वहीं, ये फैन जिस जूते को दिखा रहा है, उसकी कीमत 13999 रुपये वेबसाइट पर दिखाई जा रही है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया. विराट ने पहले वनडे मैच में 88 गेंदों पर 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 139 रनों की नाबाद पारी खेली. दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए. वहीं, तीसरे और आखिरी मैच में तो विराट खाता भी नहीं खोल सके और गोल्ड डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए.

अब फैंस को करना होगा एक महीने का इंतजार

वेस्टइंडीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी. जी हां, अगले महीने भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी और इसका आखिरी यानि तीसरा वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा.

कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली है. एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जो अब सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं.

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी? लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल

Continue reading on the app

  Sports

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

चोटों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण स्थायी एकादश नहीं उतार पाने से चिंतित भारतीय कप्तान शुभमन गिल चाहते हैं कि आगामी एकदिवसीय मुकाबलों में उन खिलाड़ियों को नियमित मौके दिए जाएं जिनके 2027 के आईसीसी विश्व कप में खेलने की संभावना है। भारत ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैच की शृंखला में बड़े पैमाने पर दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों को मौका दिया। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। हालांकि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे नियमित खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी में अपेक्षित धार नहीं दिखी।

 इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी गुवाहाटी में दूसरे एकदिवसीय के दौरान चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए। गिल ने तीसरे एकदिवसीय में पांच विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उम्मीद है कि हम जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं वे सभी खिलाड़ी अगली श्रृंखला से टीम में होंगे और हम विश्व कप में जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं उसी के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं।’’ आईसीसी के इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले सीमित संख्या में एकदिवसीय मुकाबलों को देखते हुए गिल को मुख्य गेंदबाजों की लगातार अनुपस्थिति निराशाजनक लगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। चोटों और अन्य मुकाबलों के आसपास व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि हम उस गेंदबाजी क्रम के साथ नहीं खेल पाए जिसके साथ हम खेलना चाहते थे।’’ हालांकि गिल ने कहा कि इससे नए गेंदबाजों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी मिलता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। अगर हमारी पूरी ताकत वाला गेंदबाजी क्रम उपलब्ध होता तो शायद इनमें से कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं होते। इसलिए यह उनके लिए अपनी क्षमता दिखाने का शानदार अवसर है।’’ भारत के तीन मैच में पावरप्ले के दौरान शुरुआती विकेट हासिल नहीं कर पाने पर गिल ने कहा कि शुरुआत में विकेट नहीं मिलने से टीम को नुकसान हुआ। शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 352 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई। गिल ने कई कैच छोड़ने पर निराशा जताई और कहा कि इससे टीम की लय टूटी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने आज करीब तीन या चार कैच छोड़े और मुझे नहीं लगता कि शाई होप का कैच छूटा था। फिर भी तीन-चार कैच छोड़ने से टीम की लय टूटती है।’’ गिल ने कहा, ‘‘पूरी श्रृंखला में हमारा क्षेत्ररक्षण उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगर मैं गलत नहीं हूं तो हमने पूरी श्रृंखला में करीब सात कैच छोड़े। विश्व कप की ओर बढ़ते हुए ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें निश्चित रूप से सुधार करना होगा।’’ तेज गेंदबाज आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने इस श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया लेकिन गिल ने माना कि दोनों गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

 उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करना चाहते होंगे। आकर तुरंत प्रदर्शन करना आसान नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी-कभी आपको थोड़ा समय चाहिए होता है।’’ गिल ने कहा, ‘‘बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टीम में आते ही प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे अपनी गलतियों और मिले मौकों से सीखेंगे।’’ 

ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को तीसरे एकदिवसीय में रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया, लेकिन गिल ने स्पष्ट किया कि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर को बाहर रखना मुख्य रूप से टीम संयोजन की मजबूरियों के कारण था। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो मुझे नहीं लगता कि जड्डू भाई को बाहर किया गया था। आगे हम चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जो टीम के लिए सही होगा और उन परिस्थितियों में जो खिलाड़ी अपने कौशल से टीम को अधिक योगदान दे सकता है, हम उसे टीम में रखेंगे।

Sun, 04 Oct 2026 14:21:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सोसायटी में बच्चे की पिटाई से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:10:07+00:00

Meerut News: बोनट पर पत्नी, पति ने दौड़ाई कार | Hindi News | Latest News Updates | Top Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:08:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers