दिवाली से पहले योगी सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ी सौगात, DA-बोनस पर तैयारी तेज
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात देने जा रही है. दरअसल, योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य के सरकार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और बोनस देने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
कितना मिल सकता है राज्य कर्मचारियों को बोनस?
सूत्रों के मुताबिक, अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए करीब 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बोनस दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में भी 3 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की तैयारी है. प्रस्तावित बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी मानी जा रही है. इस फैसले से राज्य के प्रदेश के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 6 लाख से ज्यादा पेंशनर लाभान्वित हो सकते हैं. यानी कुल मिलाकर 18 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है.
आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी
इसके साथ ही योगी सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले राहत देने की तैयारी है. प्रदेश के अलग-अलग विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत करीब 2.70 लाख कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि नई दर के हिसाब से मानदेय सितंबर से लागू किया जाए. अगर ऐसा होता है तो अक्टूबर महीने का बढ़ा हुआ भुगतान नवंबर में मिलने वाले वेतन में शामिल हो सकता है. साथ ही सितंबर का बकाया यानी एरियर भी भुगतान में जोड़ा जा सकता है.
आउटसोर्स कर्मियों के लिए सरकार ने पहले भी किए हैं कई एलान
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं. इसी दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की गई थी. इसके साथ ही यूपीकॉस के पोर्टल और वेबसाइट को लॉन्च किया गया और निगम का लोगो भी जारी किया गया. सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए समझौते का भी जिक्र किया था.
इसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की बात कही गई थी. सरकार की ओर से घोषित सुविधाओं में दुर्घटना बीमा भी शामिल है. कर्मचारी के दुर्घटना, घटना या आपदा का शिकार होने की स्थिति में निर्धारित श्रेणी के अनुसार परिवार को 20 लाख से 40 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलने की व्यवस्था की जानकारी दी गई थी. जबकि आग लगने की स्थिति में 10 लाख रुपये तक की सहायता, आकस्मिक चिकित्सा के लिए 5 लाख रुपये और आपातकाल में एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है.
ये भी पढ़ें: यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी और बोनस की तैयारी
इसके साथ ही राज्य सरकार बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये और बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता भी देगी. वहीं दो बेटियों की शादी के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देने की भी बात कही गई थी. इसके साथ ही किसी आउटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था बनाई गई है. इसके तहत बैंक के माध्यम से परिवार को 50 हजार रुपये तत्काल दिए जाने की बात कही गई थी. यही नहीं योगी सरकार ने कर्मचारियों के लिए जीरो बैलेंस खाते खोलने और परिवार के चार सदस्यों को विशेष बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की योजना भी बनाई है.
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुानाव से पहले भाजपा ने नई टीम का किया ऐलान, जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भारत-पाक क्रिकेट और हॉकी मुकाबलों को एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे अधिक दर्शक मिले: ओसीए
भारत-पाक क्रिकेट और हॉकी मुकाबलों को एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे अधिक दर्शक मिले: ओसीए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24












