Responsive Scrollable Menu

U19 World Cup: भारत-पाकिस्तान में सेमीफाइनल की जंग, टीम इंडिया को सिर्फ जीत की दरकार, पाक के लिए शर्तें बेहद कठिन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एक बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का नतीजा यह तय करेगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम कौन होगी। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड पहले ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, और अब सबकी नजरें इस …

Continue reading on the app

Magh Purnima 2026: आज है माघ पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर महीने शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि में माघ पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को ही माघ मास की पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहा जाता है. माघी पूर्णिमा की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है. कहा गया है कि इस दिन किया गया दान और मंत्र जाप कई गुना फल प्रदान करता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में बताते हैं. 

माघ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 05 बजकर 52 से मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन 02 फरवरी को सुबह 03 बजकर 38 मिनट पर होगा. वहीं आज स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. 

माघ पूर्णिमा 2026 पूजा विधि 

अगर आप माघ पूर्णिमा पर व्रत कर रहे हैं तो सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर श्रद्धापूर्वक स्नान कर सकते हैं. इसके बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मंदिर में भगवना विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के साथ दीपक जलाएं, अक्षत, चंदन और तुलसी दल अर्पित करें. 

माघ पूर्णिमा 2026 महत्व 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर देवता स्वर्ग से उतकर धरती पर आते हैं और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में मनुष्य रूप धारण कर स्नान करते हैं. इसके साथ ही हिमालय में तपस्या करने  वाले अनेक ऋषि-मुनि भी अपने तपोबल से संगम तट पर पहुंचकर इस पावन तिथि पर स्नान करते हैं. इसी कारण धर्म और परंपराओं में आस्था रखने वाले लोग माघ मास की पूर्णिमा पर प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं. 

माघ पूर्णिमा उपाय 

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें इस दिन चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा चंद्रमा के उदय के बाद सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या दही दान करना लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें:  Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की रात करें इन चीजों का दान, मिलेगा कई गुना अधिक पुण्य

Continue reading on the app

  Sports

निर्मला सीतारमण ने नहीं इस महिला वित्तमंत्री ने किया था सबसे पहले संसद में बजट पेश

भारत की आर्थिक नीतियों और बजट के इतिहास में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सीमित रहा है, लेकिन उनका प्रभाव बेहद गहरा और महत्वपूर्ण माना जाता है। आजादी के बाद से अब तक केवल दो महिला वित्त मंत्रियों ने देश का केंद्रीय बजट पेश किया है — इंदिरा गांधी और निर्मला सीतारमण। दोनों के कार्यकाल न केवल … Sun, 01 Feb 2026 10:32:13 GMT

  Videos
See all

Budget 2026 LIVE Update: क्या होगा आम जनता के लिए बड़ा ऐलान? | Nirmala Sitharaman | Indian economy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:41:14+00:00

Budget 2026 LIVE Update: क्या होगा आम जनता के लिए बड़ा ऐलान? | Nirmala Sitharaman | Indian economy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:42:27+00:00

Union Budget 2026 live updates:महिला किसानों के लिए खुला खजाना? | Nirmala Sitharaman live | PM | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:43:58+00:00

Budget 2026 :महिलाओं पर मेहरबान मोदी सरकार! टैक्स में बड़ी छूट! | Nirmala Sitharaman Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers