Responsive Scrollable Menu

Magh Purnima 2026: आज है माघ पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर महीने शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि में माघ पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को ही माघ मास की पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहा जाता है. माघी पूर्णिमा की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है. कहा गया है कि इस दिन किया गया दान और मंत्र जाप कई गुना फल प्रदान करता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में बताते हैं. 

माघ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 05 बजकर 52 से मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन 02 फरवरी को सुबह 03 बजकर 38 मिनट पर होगा. वहीं आज स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. 

माघ पूर्णिमा 2026 पूजा विधि 

अगर आप माघ पूर्णिमा पर व्रत कर रहे हैं तो सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर श्रद्धापूर्वक स्नान कर सकते हैं. इसके बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मंदिर में भगवना विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के साथ दीपक जलाएं, अक्षत, चंदन और तुलसी दल अर्पित करें. 

माघ पूर्णिमा 2026 महत्व 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर देवता स्वर्ग से उतकर धरती पर आते हैं और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में मनुष्य रूप धारण कर स्नान करते हैं. इसके साथ ही हिमालय में तपस्या करने  वाले अनेक ऋषि-मुनि भी अपने तपोबल से संगम तट पर पहुंचकर इस पावन तिथि पर स्नान करते हैं. इसी कारण धर्म और परंपराओं में आस्था रखने वाले लोग माघ मास की पूर्णिमा पर प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं. 

माघ पूर्णिमा उपाय 

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें इस दिन चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा चंद्रमा के उदय के बाद सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या दही दान करना लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें:  Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की रात करें इन चीजों का दान, मिलेगा कई गुना अधिक पुण्य

Continue reading on the app

Budget के इन टर्म को जानना बेहद जरूरी, समझने के बाद नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने से पहले हर जगह बजट पर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लैटफॉर्म पर बजट से संबंधित कुछ ऐसे टर्म सामने आ जाते हैं जिन्हें आम जनता नहीं समझ सकती है. फिस्कल डेफिसिट, कैपेक्स, सेस, विनिवेश जैसे शब्दों को सुनकर अक्सर आम जनता के मन कंफ्यूजन की स्थिति होती है. इस का अर्थ उतना मुश्किल नहीं है. अगर इसके बेसिक में जाया जाए तो यह शब्द आपको बजट समझने में मदद करते हैं. देश के कई वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में इन शब्दों का कई बार उपयोग करते हैं.  इन्हीं के माध्यम से सरकार कमाई करती है. इससे खर्च और आर्थिक दिशा का पता चलता है. ऐसे में बजट के पहले दिन इन टर्म्स को समझना बेहद जरूरी है. यहां हम बजट से जुड़े  से जुड़े 12 अहम शब्दों का मतलब आसान भाषा में बता रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK U19 World Cup LIVE: वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान की बैंड बजाने को तैयार, आज एशिया कप का बदला लेंगे उतरेगा भारत

IND vs PAK U19 World Cup LIVE: पांच बार का चैंपियन भारतीय टीम आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने की होंगी. वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे मुकाबला शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 12.30 बजे होगा. Sun, 1 Feb 2026 10:37:31 +0530

  Videos
See all

Budget 2026 LIVE Update: क्या होगा आम जनता के लिए बड़ा ऐलान? | Nirmala Sitharaman | Indian economy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:41:14+00:00

Union Budget 2026 live updates:महिला किसानों के लिए खुला खजाना? | Nirmala Sitharaman live | PM | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:43:58+00:00

Budget 2026 :महिलाओं पर मेहरबान मोदी सरकार! टैक्स में बड़ी छूट! | Nirmala Sitharaman Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:35:46+00:00

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट | Nirmala Sitharaman | Latest | Gold-Silver #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T05:43:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers