मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में तेंदुए का खौफ, किसान पर हमला; रात में घरों से निकलना मुश्किल
Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पिछले कई महीनों से तेंदुओं का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. कांठ तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं. खेतों में काम करने जाने वाले किसान हों या देर रात सड़कों से गुजरने वाले राहगीर, हर किसी को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है.
किसान पर अचानक हमला और बढ़ता खौफ
दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले चवन्न वर्ष के कान सिंह शुक्रवार देर रात साइकिल ठीक कराकर स्योहारा से अपने घर लौट रहे थे. जब वे गांव के बाहर बूढ़ी रामगंगा नदी के पास पहुंचे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर पीछे से अचानक हमला कर दिया. इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा बागड़पुर गांव में भी शुक्रवार रात चामुंडा मंदिर के पास एक कार सवार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया. कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए की तस्वीर खींची और सोशल मीडिया पर साझा करके आसपास के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी.
पिंजरे में कैद हो रहे तेंदुए और वन विभाग की कार्रवाई
लगातार बढ़ते हमलों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और पिंजरों की संख्या बढ़ा दी है. समदगढ़ सिकंदराबाद में शनिवार देर रात पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हुआ, जिसे वन विभाग की टीम सुरक्षा के साथ डियर पार्क ले गई. पिछले दो महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले से अब तक कुल चौबीस तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से अकेले कांठ क्षेत्र से आठ तेंदुए शामिल हैं. इसी जगह पर पिछले कुछ दिनों के भीतर ही एक-एक करके तीन तेंदुए पिंजरे में फंस चुके हैं.
जिंदगियों पर मंडराता खतरा और विशेषज्ञों की राय
मानव और तेंदुए के बीच बढ़ते इस संघर्ष का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिले में अब तक तेंदुओं के हमलों के कारण चार लोगों की जान जा चुकी है और बीस से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुए प्राकृतिक रूप से अपना इलाका बदलते रहते हैं. अमानगढ़ से मुरादाबाद और उत्तराखंड की ओर फैले जंगल, नदियों के किनारे का क्षेत्र और लंबे गन्ने के खेत तेंदुओं को छिपने और शिकार तलाशने के लिए सबसे अनुकूल माहौल देते हैं.
दहशत के बीच बदलती ग्रामीणों की दिनचर्या
इस लगातार बनी हुई दहशत ने ग्रामीणों के दैनिक जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. खेतों में अकेले जाना अब जोखिम भरा हो गया है, इसलिए किसान समूह बनाकर ही काम पर निकल रहे हैं. सूरज ढलते ही लोग अपने बच्चों को घरों के भीतर बंद कर लेते हैं और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: विश्व अंतरिक्ष सप्ताह : स्पुतनिक-1 से शुरू हुआ सफर, आज जलवायु संकट से लड़ने में कर रहा मदद
Soha Ali Khan Net Worth: पटौदी राजघराने में जन्मीं सोहा अली खान हैं करोड़ों की मालकिन, जानें कहां-कहां से करती हैं कमाई
Soha Ali Khan Net Worth: पटौदी राजघराने की शहजादी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. वह बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका नाम दिमाग में आते ही पटौदी खानदान और शाही अंदाज का ख्याल आता है. सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुआ था, उन्होंने जन्म से ही शाही तौर-तरीकों को देखा है लेकिन उन्होंने अपनी पहचान सिर्फ खानदान के नाम से नहीं बनाई बल्कि उन्होंने खुद के दम पर दौलत-शौहरत हासिल की. उन्होंने फिल्मों में काम किया. किताब लिखी और ब्रांड के साथ काम किया. साथ ही अपने पति कुणाल खेमू के साथ प्रोडक्शन भी शुरू किया. यही वजह है कि उनकी आज प्रोपर्टी करोड़ों में है. आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह कहां-कहां से कमाई करती हैं.
सोहा अली खान हैं करोड़ों की दौलत की मालकिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय सोहा अली खान की कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं. वह कई बड़े ब्रांड्स के एड भी करती हैं. उनका नाम खासकर बच्चों की देखभाल से जुड़े प्रोडक्ट्स, ब्यूटी ब्रांड्स और घर सजाने के सामान वाली कंपनियों के साथ जुड़ा है. इन ब्रांड्स के साथ काम करके वह बहुत अच्छी कमाई करती हैं.
इस सोर्स से भी होती है कमाई
इसके साथ ही सोहा को पढ़ने और लिखने का भी बहुत शौक है. उन्होंने 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' नाम की किताब लिखी है. उनकी किताब को लोगों ने खूब पसंद किया. इसकी सेल से भी उनकी कमाई हुई. इसके साथ ही वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ 'रेनेगेड फिल्म्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं. बताया जाता है कि सोहा अपने पैसों को म्यूचुअल फंड्स और दूसरी सही जगहों पर भी इन्वेस्ट करती हैं.
खार में है आलिशान घर
सोहा अली खान पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ मुंबई के खार इलाके में रहती हैं. जानकारी के मुताबिक, उनका घर 9 मंजिला इमारत के ऊपर के फ्लोर्स पर बना आलीशान अपार्टमेंट है. इस घर को सोहा ने बहुत ही सादगी से सजाया हुआ है. बताया जाता है कि उनके घर में बड़ी बालकनी में काफी पेड़-पौधे हैं. इसके अलावा घर में होम थिएटर और किताबों के लिए बड़ी लाइब्रेरी भी है. जैसा कि आपको बताया कि सोहा को पढ़ाई-पढ़ाई लिखाई का बहुत शौक है. इसलिए उन्होंने घर में ही अपने एक लाइब्रेरी बनवा रखी है.
सोहा को महंगी गाड़ियों का है शौक
सोहा अली खान को लक्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में सफेद रंग की मर्सिडीज-बेंज जीएलई एसयूवी शामिल है. इसकी कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये बताई जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहा ने यह कार खुद को अपने बर्थडे के मौके पर गिफ्ट की थी. इसके अलावा उनके पास फोर्ड एंडेवर भी है. जिसे वह रोज के लिए इस्तेमाल करती हैं.
महंगे बैग्स का है कलेक्शन
सोहा अली खान को ट्रैवलिंग का भी शौक है, वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ट्रैवलिंग से जुड़ी पोस्ट भी पोस्ट करती रहती है और अक्सर अपने पति और बेटी के साथ विदेश घूमने जाती रहती हैं, उन्हें लंदन, स्पेन का मैड्रिड और यूरोप की सिटी पसंद हैं. फैशन के मामले में भी सोहा अलग पसंद रखती हैं. वह नॉर्मल और कंफर्टेबल आउटफिट में दिखाई देती हैं. हालांकि, उन्हें महंगे हैंडबैग्स बहुत पसंद हैं. बताया जाता है कि उनके पास इसका बड़ा कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने सुनाया अपनी लाइफ का सबसे खराब दौर का किस्सा, बोले- 'मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










