Responsive Scrollable Menu

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफसरों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन महिला पत्रकारों की ओर से शिकायतें मिली हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।

महिला पत्रकार ने एसीपी पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि जब आइसा (एआईएसए) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया जा रहा था, तब एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए।

महिला पत्रकार ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। उनके मुताबिक, वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

महिला पत्रकार ने यह भी कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतें मिल चुकी हैं और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Jantar Mantar प्रदर्शन, Delhi Police ने दर्ज कीं 3 FIR

सीजेपी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह और सह-संयोजक सौरव दास ने पुलिस द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं करने और शुरुआती जांच के नाम पर समय मांगने पर आपत्ति जताई है।

सीजेपी ने मामले में न्याय और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने रविवार सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जुटने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें: SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

योगेंद्र यादव ने भी तुरंत एफआईआर की मांग की

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी कानून के मुताबिक इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।

Continue reading on the app

उज्जैन में पुलिस आरक्षक से साइबर ठगी, पुराने नोट के बदले में तगड़े मुनाफे का दिया लालच

उज्जैन से साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। यहां ठगों के मायाजाल से पुलिस विभाग का आरक्षक भी नहीं बच पाया। ठगों ने लालच देकर आरक्षक से 42 हजार रुपए ठग लिए। इसके लिए आरक्षक को पुराने नोट के बदले में पैसे मिलने का लालच दिया गया।

ठगों ने पुलिस विभाग में पदस्थ 46 वर्षीय आरक्षक धरमसिंह यादव को अपने ठगी का शिकार बनाया। इसके लिए आरक्षक से पुराने नोट और सिक्के की तस्वीर व्हाट्सएप पर मंगवाई गई। इन सभी की कीमत 45 लाख रुपए बताई। अलग अलग QR कोड भेजकर भुगतान भी करा लिया गया। जब ठगी का एहसास हुआ। तब आरक्षक ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।

पुराने नोटों को मंगाई थी फोटो

ठगी के इस मामले में आरक्षक ने अपने पास रखे हुए दो-दो रुपए के दो और पांच रुपए के एक पुराने नोट की तस्वीर मंगवाई थी। इन नोटों को देखकर ठगों ने इनकी कीमत 45 लाख रुपए बताई। ये रकम प्राप्त करने के लिए ठग ने अलग-अलग तरह के चार्ज भी बताए। इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर भुगतान भी करवाया। इस तरह से एक के बाद एक 42 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

सितंबर का है मामला

ये पूरा मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस लाइन उज्जैन के निवासी धर्मसिंह आरक्षक ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया है कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर पुराने नोट या फिर सिक्के आपके पास है तो उनकी तस्वीर भेज दें। इसके बदले में अच्छी कीमत दिलाने का झांसा दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

जब आरक्षक को ठगी का ये एहसास हुआ तो उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान

एक बड़ी खबर यह है कि WCL (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स) में पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के मौजूदा सीज़न से हट गई है। गौरतलब है कि PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने खिलाड़ियों को NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) न देने के अपने फ़ैसले को बरकरार रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक कामिल खान ने PCB से NOC न देने के फ़ैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB ने 2025 के विवाद से जुड़ी शर्तें रखीं; यह विवाद तब शुरू हुआ था जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेलने से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Gold Medal जीतना बहुत गर्व की बात, Asian Games की जीत पर बोले Coach VVS Laxman

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान चैंपियंस ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें यह बताते हुए अफ़सोस हो रहा है कि टीम चल रही 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स' (WCL) में हिस्सा नहीं ले पाएगी, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ज़रूरी NOC जारी न करने के अपने फ़ैसले को बरकरार रखा है। हम PCB के अधिकार और उसके फ़ैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हमें इस बात की निराशा भी है कि हमारे खिलाड़ियों को क्रिकेट के दिग्गजों के इस ग्लोबल इवेंट में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। हम अपने खिलाड़ियों, समर्थकों और फ़ैन्स का उनके धैर्य, समझदारी और लगातार समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि WCL के मौजूदा सीज़न में पाकिस्तान का मुक़ाबला बांग्लादेश से होना था। दोनों टीमों के बीच 3 अक्टूबर को मैच खेला जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया; असल वजह यह थी कि टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। अपने अगले मैच में पाकिस्तान का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से होना था। दोनों टीमों को 5 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेलना था, लेकिन साफ़ तौर पर यह मैच रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

यह ध्यान देने वाली बात है कि भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला WCL 2025 में होने वाला था, लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेलने से इनकार करने के बाद, PCB ने टूर्नामेंट और उसके आयोजकों की आलोचना करते हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भविष्य की भागीदारी पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा कर दी।

Mon, 05 Oct 2026 19:57:00 +0530

  Videos
See all

Mumbai CJP Protest: विपक्ष को अजय आलोक का करारा जवाब | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:43:31+00:00

Rajya Sabha Election: 'BJP के नेतृत्व को आभार, असली PDA BJP में': प्रकाश पाल लोधी |Prakash Pal Lodhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers