ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, राउत बोले- देश में हिटलरशाही नहीं चलेगी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जॉइंट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। यह मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक जाएगा। वहां नेता सभा को संबोधित करेंगे। उद्वव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है। शिवसेना यूबीटी सांसद बोले- चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने से प्रदर्शन को नई गति मिली है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, आज देशभर में चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार और उसके काम करने के तरीके को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। वे गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं। पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश है। लेकिन जैसे ही ‘ठाकरे’ नाम सामने आता है। इस आक्रोश को और ताकत मिलती है। आज दोनों भाई एक साथ यहां खड़े हैं और नारा है- ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ।’ देश बचाने का मतलब संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर SIR को लेकर सवालों खड़े हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। दावा है कि कई फैसले और आदेश संधू और जोशी की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें: मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
अल-कायदा ने फ्लाईदुबई हमले के आरोपी की तारीफ की:कहा- जंग अभी खत्म नहीं हुई, अमेरिकी-इजराइली विमानों पर 9/11 जैसे हमले करो
अल-कायदा ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी की तारीफ की। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़ी मैगजीन अल-बयान में लिखा गया है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी और इजराइली विमानों पर 9/11 जैसे हमले किए जाने चाहिए। इस्लाम के खिलाफ माने जाने वाले देशों पर हमले की अपील की अल-बयान में अमेरिका, इजराइल समेत उन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील की गई है, जिन्हें इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। ये मैगजीन अरबी भाषा में प्रकाशित होती है। इसमें लिखा गया है कि “जंग अभी खत्म नहीं हुई। जियोनिस्ट, अमेरिकी और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले दूसरे लोगों को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में उड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है, जैसा 11 सितंबर और 30 सितंबर को हुआ।” इस संदेश के साथ एक तस्वीर भी लगाई गई थी, जिसमें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स से विमान टकराते हुए दिखाया गया था। दूसरी तस्वीर फ्लाईदुबई घटना से जुड़ी थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, मैगजीन ने यह भी कहा कि अमेरिका और इजराइल के दुश्मन पहले से ज्यादा हैं। इसमें अमेरिका को ‘बुराई का साम्राज्य’ बताते हुए उसके खत्म होने की बात कही गई। हमाम अल-हमामी विमान क्रैश करना चाहता था फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसमें ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से कॉकपिट में हमला किया था और विमान को अपने कब्जे में लेकर क्रैश करने की कोशिश की थी। भारतीय कैप्टन घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू की मदद के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया था। हमाम अल-हम्मामी के अल-कायदा कनेक्शन की जांच हो रही है हमाम अल-हमामी UAE की हिरासत में है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी जांच के दायरे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके अकाउंट्स पर अल-कायदा के कई आतंकियों की तस्वीरें मिली थी। इनमें ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीर भी शामिल हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमलावर इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित था। उसका इरादा यात्रियों समेत विमान को क्रैश करने का था। जांच में सामने आया है कि फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले अल-हमामी ओमान एयर और मोरक्को की एयरलाइन रॉयल एयर मरोक में काम कर चुका था। वह करीब 8 महीने पहले फ्लाईदुबई से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान एयर में काम करने के दौरान उसके कथित कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके बाद उसे उड़ान की ड्यूटी से हटाकर प्रशासनिक काम दे दिया गया था। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जब हमामी के बारे में पहले ही चिंता जताई गई थी, तो वह फ्लाईदुबई में पायलट कैसे बना और उसे इजराइल जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी कैसे मिली। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू बोले- हमलावर को किसने भेजा, जांच कर रहे: उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन पर हमले के आरोपी ओमानी पायलट को किसने भेजा था, इसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









