Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price 4 October 2026: ये है आज का भोपाल-इंदौर और दिल्ली में सोने और चांदी का ताजा भाव

सोने चांदी के भाव में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज, रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी ,3 अक्टूबर को शनिवार और 4 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण एमसीएक्स पर कोराबार बंद है, इसलिए  4 अक्टूबर को गुरुवार शाम (1 अक्टूबर) के रेट ही मान्य होंगे। अब बाजार 5 अक्टूबर ,सोमवार को खुलेगा। हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले रहेंगे।

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 36 हजार 800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 330 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 36 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 040 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

कीमतों पर क्यों पड़ रहा है असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। साथ ही डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,172.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60.71 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

​ मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार में $98 से $102 प्रति बैरल के दायरे में पहुंच गया है। यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होती है, तो कच्चे तेल में और तेजी देखने को मिल सकती है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 96.00 से 96.35 प्रति डॉलर पर बना हुआ है।

​एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेरिका-ईरान तनाव जारी रहने तक कच्चे तेल और सोने में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है। निवेशकों को सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

क्रिकेट का 'सुल्तान' BCCI ... ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसे धुरंधर भी वित्तीय ताकत में कोसों पीछे, नेटवर्थ जानकर चकरा जाएगा सिर

BCCI Net worth Comparison 9 cricket boards: बीसीसीआई लगभग 18,760 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन गया है. वित्तीय ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अन्य नौ प्रमुख क्रिकेट बोर्ड मिलकर भी बीसीसीआई से छह गुना पीछे हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेटवर्थ भी भारत के मुकाबले कोसों पीछे है. इसके अलावा, आईसीसी की कुल कमाई में भी 38.50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Rajnath Singh LIVE: रक्षा मंत्री Rajnath Singh पहुंचे HanumanGarhi मंदिर | UP News | Ayodhya | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T07:16:21+00:00

Delhi Encounter: दो शार्प शूटर्स का दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तारी की। हुई। Lawrence Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T07:12:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers