Responsive Scrollable Menu

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा)देश में त्योहारी खरीदारी का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपना उत्पादन बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कंपनियां अपने डीलर नेटवर्क के पास भी का स्टॉक बढ़ा रही हैं। कंपनियों का जोर बुकिंग के अनुरूप समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने और प्रतीक्षा अवधि कम करने पर है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के पास त्योहारी सीजन से पहले करीब 2.2 लाख वाहन की लंबित बुकिंग है। कंपनी ने दो नई उत्पादन लाइन भी शुरू की हैं, जिससे उसकी कुल उत्पादन क्षमता में पांच लाख वाहन का इजाफा हुआ है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने बताया कि नई उत्पादन लाइन को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है और साल के अंत तक इनके पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद है।

बनर्जी ने कहा कि कंपनी विभिन्न मॉडल के उत्पादन और आपूर्ति को इस तरह संतुलित कर रही है कि त्योहारी सीजन में किसी खास मॉडल के लिए प्रतीक्षा अवधि अत्यधिक न बढ़े। उन्होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी चुनौतियों को देखते हुए लंबित बुकिंग वाले ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं भी पेश की जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष की शुरुआत के समय हमारे पास 12 दिन का स्टॉक था।

करीब 2.2 लाख लंबित बुकिंग त्योहारी सीजन से पहले 16 दिन के स्टॉक के बराबर बैठती है।’’ वहीं, हुंदै मोटर इंडिया ने भी त्योहारी मांग को देखते हुए अपने डीलर नेटवर्क में वाहन का स्टॉक बढ़ाया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने बताया कि फिलहाल उसके डीलर नेटवर्क के पास करीब चार से पांच सप्ताह का स्टॉक है। गर्ग ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में डीलर के पास स्टॉक को मजबूत करने के साथ ही लॉजिस्टिक को बेहतर बनाया है और वाहनों की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मौजूदा बुकिंग को पूरा करने और डीलरशिप पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के बीच सही संतुलन कायम करना है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी बढ़ती मांग के मद्देनजर अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 68,000 वाहन प्रति माह कर दी है। कंपनी के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि इससे आपूर्ति क्षमता में सुधार हुआ है और विभिन्न मॉडल की प्रतीक्षा अवधि कम करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि मजबूत उपभोक्ता धारणा, नए मॉडल और आपूर्ति पक्ष में किए गए सुधारों को देखते हुए कंपनी को इस त्योहारी सीजन में मजबूत मांग को बिक्री में बदलने का भरोसा है। देश में नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दिवाली का समय यात्री वाहन उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान वाहन कंपनियां और डीलर अधिक से अधिक ग्राहकों को डिलिवरी देने की कोशिश करते हैं।

इस बार कंपनियों के सामने चुनौती केवल मांग पूरी करने की नहीं, बल्कि बुकिंग के अनुरूप समय पर वाहन उपलब्ध कराने की भी है। उत्पादन बढ़ने और डीलर स्टॉक मजबूत होने से ग्राहकों को बेहतर उपलब्धता मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

क्या नियम तोड़कर IIT में एडमिशन मिल सकता है? आशी अग्रवाल केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Delhi High Court IIT Admission Rules: दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआईटी में दाखिले से जुड़ी एक याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ सहानुभूति के आधार पर एडमिशन के सख्त नियमों और पात्रता शर्तों में कोई ढील नहीं दी जा सकती. जानिए इस अहम फैसले की पूरी कहानी और इसके मायने.

Continue reading on the app

  Sports

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र टीम के बने कप्तान, इस वजह से मिली कमान

Prithvi Shaw: 26 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम के कप्तान चुने गए हैं. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान का आगाज सर्विसेज के खिलाफ करेगी. Sun, 04 Oct 2026 20:09:41 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी चुनाव को लेकर आर-पार की जंग! | Akhilesh Yadav | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:45:37+00:00

Punjab Politics | Congress Vs AAP: 'नवभारत' के कैमरे पर परगट सिंह ने पंजाब सरकार की पोल खोल दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers