Responsive Scrollable Menu

बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन में सुधार; मूंगफली, पाम-पामोलीन के भाव टूटे

बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन में सुधार; मूंगफली, पाम-पामोलीन के भाव टूटे

Continue reading on the app

Shukraditya Rajyog 2026: 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों के अच्छे दिन, करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Shukraditya Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है. जब दो ग्रह एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. अक्टूबर 2026 में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. यह योग कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और कारोबार के लिहाज से जरूरी माना जा रहा है. शुक्रादित्य राजयोग के बनने से मेष समेत 3 राशियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

कब बनेगा शुक्रादित्य राजयोग 2026?

फिलहाल, शुक्र ग्रह तुला राशि में स्थित हैं. वहीं, 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को शाम 07:57 पर सूर्या तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही तुला में सूर्य और शुक्र की युति बनने वाली है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसी युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होता. वहीं, 31 अक्टूबर को गुरु का गोचर इन 4 राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा.

शुक्रादित्य राजयोग से 3 राशियों को होगा लाभ 

1.मेष राशि (Aries)

शुक्रादित्य राजयोग से मेष राशि के जातकों के करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों को सराहना मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. वहीं, नौकरी बदलने या करियर में नए विकल्प तलाश रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होने से लाभ मिलने के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. साझेदारी में किए गए काम से फायदा मिल सकता है, जबकि पुराने संपर्कों के जरिए कोई नया व्यावसायिक अवसर हाथ लग सकता है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितरों के श्राद्ध के लिए क्यों खास है कुतुप मुहूर्त? जानें दोपहर में पिंडदान की वजह

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति से पारिवारिक जीवन और सुख-समृद्धि में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिलेगी. घर-परिवार से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और रिश्तों में सुधार होने से घर का माहौल सुखद और सकारात्मक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे. वहीं, कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के साथ आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं.

3.तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है, क्योंकि सूर्य और शुक्र की युति इसी राशि में बनने वाली है. इस दौरान करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के आपको कई मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नया प्रोजेक्ट या पद से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए नए लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा और कारोबार विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं. इस योग के प्रभाव से सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर पहचान में भी बढ़ोतरी संभव है. आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्षम महसूस कर सकते हैं. हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना और मेहनत जारी रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का 'सुल्तान' BCCI ... ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसे धुरंधर भी वित्तीय ताकत में कोसों पीछे, नेटवर्थ जानकर चकरा जाएगा सिर

BCCI Net worth Comparison 9 cricket boards: बीसीसीआई लगभग 18,760 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन गया है. वित्तीय ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अन्य नौ प्रमुख क्रिकेट बोर्ड मिलकर भी बीसीसीआई से छह गुना पीछे हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेटवर्थ भी भारत के मुकाबले कोसों पीछे है. इसके अलावा, आईसीसी की कुल कमाई में भी 38.50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है. Sun, 4 Oct 2026 11:36:22 +0530

  Videos
See all

Vrindavan Keli Kunj Dispute: रसिक दुलारी की मौत के बाद बच्चों की गुमशुदगी पर रो-रोकर बुरा हाल | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T07:12:50+00:00

BJP के Sudhanshu Trivedi ने मीडिया को दी जानकारी | Kerala Vigilance Probe Against CEC Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T07:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers