Shukraditya Rajyog 2026: 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों के अच्छे दिन, करियर-कारोबार में तरक्की के योग
Shukraditya Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है. जब दो ग्रह एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. अक्टूबर 2026 में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. यह योग कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और कारोबार के लिहाज से जरूरी माना जा रहा है. शुक्रादित्य राजयोग के बनने से मेष समेत 3 राशियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.
कब बनेगा शुक्रादित्य राजयोग 2026?
फिलहाल, शुक्र ग्रह तुला राशि में स्थित हैं. वहीं, 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को शाम 07:57 पर सूर्या तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही तुला में सूर्य और शुक्र की युति बनने वाली है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसी युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होता. वहीं, 31 अक्टूबर को गुरु का गोचर इन 4 राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा.
शुक्रादित्य राजयोग से 3 राशियों को होगा लाभ
1.मेष राशि (Aries)
शुक्रादित्य राजयोग से मेष राशि के जातकों के करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों को सराहना मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. वहीं, नौकरी बदलने या करियर में नए विकल्प तलाश रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होने से लाभ मिलने के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. साझेदारी में किए गए काम से फायदा मिल सकता है, जबकि पुराने संपर्कों के जरिए कोई नया व्यावसायिक अवसर हाथ लग सकता है.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितरों के श्राद्ध के लिए क्यों खास है कुतुप मुहूर्त? जानें दोपहर में पिंडदान की वजह
2.कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति से पारिवारिक जीवन और सुख-समृद्धि में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिलेगी. घर-परिवार से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और रिश्तों में सुधार होने से घर का माहौल सुखद और सकारात्मक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे. वहीं, कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के साथ आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं.
3.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है, क्योंकि सूर्य और शुक्र की युति इसी राशि में बनने वाली है. इस दौरान करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के आपको कई मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नया प्रोजेक्ट या पद से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए नए लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा और कारोबार विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं. इस योग के प्रभाव से सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर पहचान में भी बढ़ोतरी संभव है. आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्षम महसूस कर सकते हैं. हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना और मेहनत जारी रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मंडला: CM आज करेंगे बोनस वितरित, 36.17 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे जारी, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 4 अक्टूबर को मंडला के दौरे पर रहेंगे। वे यहां करीब दो घंटे रुकेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यादव प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान वे 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मण्डला, पश्चिम मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मण्डल के प्रतिभागी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मण्डला एवं पश्चिम मण्डला की कुल 84 वन समितियाँ शामिल रहेंगी। यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री यादव के रविवार के प्रस्तावित मंडला आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर वजिला दंडाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार ग्राम आमालाना स्थित हेलीपैड एवं संपूर्ण कार्यक्रम स्थल से 3 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून एवं अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। एटीसी द्वारा निर्देशित फ्लाइट्स/फ्लाइंग ऑब्जेक्ट एवं शासकीय ड्रोन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री के प्रस्थान तक रेड जोन/नो फ्लाइंग जोन रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4ः50 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
वनोपज संग्राहकों के श्रम को सम्मान, परिवारों को आर्थिक संबल ????
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹36 करोड़ 17 लाख से अधिक की बोनस राशि का अंतरण
????️4 अक्टूबर, 2026
????मंडला@DrMohanYadav51 @minforestmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 4, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News












