6 छक्के, 44 की उम्र में युवराज सिंह का गदर... शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी
Yuvraj Singh hits 6 sixes: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए महफिल लूट ली. शुरुआती झटकों के बाद युवराज ने नमन ओझा और यूसुफ पठान के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने मात्र 44 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 196 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 150 रन पर ढेर हो गई और मैच 46 रन से हार गई.
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको पर हमला, हूतियों ने मिसाइल-ड्रोन दागने का किया दावा
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सऊदी अरामको की एक सुविधा को निशाना बनाने का दावा किया है. हूतियों के अनुसार, इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. संगठन ने इसे यमन में सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया है.
रियाद में दिखा धुएं और आग का गुबार
रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शनिवार को रियाद में अरामको की सुविधा के आसपास धुएं और आग का बड़ा गुबार दिखाई दिया. घटना के बाद इलाके में हलचल देखी गई. हालांकि, इस हमले से अरामको की सुविधा को कितना नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी तक हूतियों के दावे की पुष्टि नहीं की है. वहीं, सऊदी अरामको ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देने के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







