Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको पर हमला, हूतियों ने मिसाइल-ड्रोन दागने का किया दावा

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सऊदी अरामको की एक सुविधा को निशाना बनाने का दावा किया है. हूतियों के अनुसार, इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. संगठन ने इसे यमन में सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया है.

रियाद में दिखा धुएं और आग का गुबार

रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शनिवार को रियाद में अरामको की सुविधा के आसपास धुएं और आग का बड़ा गुबार दिखाई दिया. घटना के बाद इलाके में हलचल देखी गई. हालांकि, इस हमले से अरामको की सुविधा को कितना नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी तक हूतियों के दावे की पुष्टि नहीं की है. वहीं, सऊदी अरामको ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देने के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया.

खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

Breaking News Today Live Updates: आज 04 अक्टूबर 2026 और दिन रविवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे गर्जना मोर्चा निकालने जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. इस कार्यक्रम में  शिवसेना (यूबीटी) और मनसे दोनों के नेता और समर्थक शामिल होंगे. इसके साथ ही इस मोर्चा में सीजेपी के नेता और समर्थक भी शामिल होंगे. उधर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के दौरे पर रहेंगे. जहां वे शाम 4 बजे से एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस दौरान वे श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं. वहीं 2026 एशियन गेम्स का आज आखिरी दिन है, लेकिन आज भारत का कोई स्पोर्ट इवेंट नहीं है. क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का आज आधिकारिक रूप से समापन हो जाएगा. उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

5 youngest Indian athletes asian games gold medalist: महज 15 साल, 6 महीने और 6 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 की मेंस टी20 क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 19 रनों की रोमांचक जीत के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट बन गए हैं. Sun, 4 Oct 2026 07:45:55 +0530

  Videos
See all

Flydubai Hero: जब UAE के Deputy PM Sheikh Hamdan ने चूमा Indian Pilot Captain Smit का माथा |Flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:15:16+00:00

Iran America War Update: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? Iran America War Update | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers