‘वे मैनूं माही मिला दे…'इन्फ्लुएंसर संधू की आखिरी पोस्ट:अमृतसर में 1 घंटे बाद गोली मारकर हत्या; बोल्ड रील्स को लेकर होता था ट्रोल
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (29) की शनिवार शाम लोहारका रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने इससे करीब एक घंटे पहले 5 बजे इंस्टाग्राम एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने पंजाबी सिंगर जी खान का गाना लगाया- वे मैनूं माही मिला दे…वे ढोलना… इसके बाद 6 बजे जब मैड संधू अपनी कार धुलवाने के लिए गया, जो इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो युवकों में से एक ने उसके बिल्कुल करीब आकर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मैड संधू सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज और अलग तरह की रील्स के लिए पहचाना बनाई। उसके वीडियो में मेकअप, ब्यूटी टिप्स, फैशन, लग्जरी लुक और कॉमेडी के साथ-साथ लाइफस्टाइल और सामाजिक मुद्दे भी शामिल रहते थे। बोल्ड रील्स को लेकर होता था ट्रोल मैड संधू की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी पहचान थी, लेकिन उसका बोल्ड अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया। उसे लगातार ट्रोल किया जाता था और उसके कंटेंट पर सवाल उठाए जाते थे। निहंगों की ओर से भी उसे कई बार चेतावनी दी गई थी। उनका कहना था कि इस तरह का कंटेंट पंजाब की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नहीं है। विवादों और आलोचनाओं के बावजूद मैड संधू सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। उसकी रील्स और अलग अंदाज के चलते वह लगातार चर्चा में बना रहा। पंजाबी फिल्मों में काम करने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुका था। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए उसे पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में भूमिका मिली। मैड संधू की हत्या कैसे हुई, 3 पॉइंट में जानिए… पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड SI पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू , तभी उन पर हमला हुआ। वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। गोल्डी ढिल्लों की फेसबुक पोस्ट पढ़िए.. गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर ली जिम्मेदारी मैड संधू की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में उसने मैड संधू के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए लिखा कि वह नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। उसने टिकटॉक पर इस तरह का कंटेंट बनाने और उसे प्रमोट करने वालों को भी धमकी दी। हालांकि भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पोस्ट में लिखा…. “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज रंजीत एवेन्यू में मैड संधू की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं। ये लोग हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहे हैं। बाकी, जो भी इनके जैसे लोग सोशल मीडिया और टिकटॉक पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें भी चेतावनी है। जो लोग इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी रखें। जिन स्कूलों में इन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जा रहा है, उन्हें भी आखिरी चेतावनी है। जो लोग गुंडागर्दी करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब से बाहर कर दो। यह योद्धाओं की धरती है और इस धरती पर योद्धा ही रहेंगे। जिन्हें हमारे फोन की घंटी सुनाई नहीं दे रही और जो सुरक्षा लेकर बैठे हैं, वे भी तैयार रहें। इंतजार करो और देखो।” ********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मैड संधू का मजाक उड़ाया: स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मैड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मैड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर)
तीसरी बार 350 रन बनाने के बावजूद हारा भारत:रोहित सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने वाले ओपनर; वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज
वेस्टइंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे। इसके बावजूद उसे हार झेलनी पड़ी। यह तीसरा मौका है, जब टीम 350+ रन बनाकर भी हार गई। शनिवार को वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में टारगेट हासिल किया। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा सफल रनचेज भी है। रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत 350+ रन भी डिफेंड नहीं कर सकी भारत को तीसरी बार 350+ रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा हुआ था। सचिन-जयसूर्या का क्लब में शामिल हुए रोहित रोहित शर्मा ने वनडे में ओपनर के तौर पर 10 हजार रन पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस ने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित सबसे कम 202 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। उनसे पहले सचिन ने 214 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे। 2. रोहित 75वीं बार 100+ रन की साझेदारी में शामिल हुए रोहित ने ऋतुराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। वे 75वीं बार 100+ रन की साझेदारी में शामिल हुए। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में वे तीसरे नंबर पर हैं। 3. भारत ने 7.43 के रनरेट से बल्लेबाजी की भारत ने वनडे सीरीज में 7.43 के रन रेट से रन बनाए। यह 3 या उससे ज्यादा मैचों वाली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन रेट है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। टीम ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7.15 के रनरेट से बल्लेबाजी की थी। 4. भारत ने 45वीं बार 350+ रन बनाया भारत ने 7 विकेट पर 351 रन बनाए। टीम ने 45वीं बार वनडे में 350+ का टोटल बनाया। साउथ अफ्रीका 36 बार के साथ दूसरे नंबर पर है। 5. भारत ने सीरीज में सबसे ज्यादा 45 छक्के लगाए भारत ने 3 मैचों में 45 छक्के लगाए। यह तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में किसी टीम के सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने 2021 में तीन मैचों में भारत के खिलाफ ही 37 छक्के लगाए थे। भारत किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में इंग्लैंड के साथ चौथे नंबर पर है। 6. कोहली को पहली गेंद पर आउट करने वाले चौथे गेंदबाज बने सील्स विराट कोहली को वनडे में पहली गेंद पर आउट करने वाले जेडन सील्स चौथे गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में 3 वेस्टइंडीज के प्लेयर हैं। 7. बरार लगातार तीन वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज गुरनूर बरार ने इस सीरीज की 3 वनडे पारियों में 253 रन दिए। वे लगातार 3 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 8. राहुल ने नंबर-5 पर तीसरी सबसे बड़ी भारतीय पारी खेली राहुल ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 129 रन बनाए। यह भारत के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तीसरी सबसे बड़ी पारी है। 9. वेस्टइंडीज का वनडे में सबसे बड़ा सफल रनचेज वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ में 352 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। 10. शाई होप ने भारत के खिलाफ रनचेज में हाईएस्ट स्कोर बनाया होप ने न्यू चंडीगढ़ में नाबादा 162 रन की पारी खेली। यह भारत के खिलाफ वनडे में रनचेज करते हउए सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा। 11. होप ने बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा 8 शतक लगाए शाई होप वनडे में बतौर विकेटकीपर-कप्तान आठवां शतक लगाया। वे इस मामले में पहले से टॉप पर हैं। उन्होंने 53 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। एमएस धोनी 6 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 12. होप ने भारत में चौथा शतक लगाया शाई होप ने भारत में भारत के खिलाफ अपना चौथा वनडे शतक लगाया। वे न्यूजलैंड के डैरिल मिचेल के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर हैं। 13. अमीर जंगू ने तीनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अमीर जंगू ने इस सीरीज की तीनों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









