जरूरत की खबर- लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है:यह सामान्य वॉक से कितनी अलग, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, फायदे और करने का सही तरीका
सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े कई ट्रेंड पॉपुलर हैं। ‘लिम्फैटिक वॉकिंग’ भी इन्हीं में से एक है। इसमें नॉर्मल वॉक के साथ गहरी सांस लेने, पोश्चर सीधा रखने और हाथों को स्विंग करने पर जोर होता है। दावा है कि इस तरह चलने से शरीर में जमा अतिरिक्त फ्लूइड कम करने में मदद मिलती है। इससे सूजन और ब्लोटिंग कम होती है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। लेकिन किसी भी फिटनेस ट्रेंड को अपनाने से पहले उसके दावों की सच्चाई जानना जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में ‘लिम्फैटिक वॉकिंग’ के हेल्थ बेनिफिट्स और इससे जुड़े दावों की सच्चाई समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– डॉ. संचयन रॉय, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- शरीर का लिम्फैटिक सिस्टम क्या है और यह क्या काम करता है? जवाब- लिम्फैटिक सिस्टम (लसीका तंत्र) बॉडी का एक ऐसा नेटवर्क है, जो बॉडी में फ्लूइड का संतुलन बनाए रखता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। लेकिन हार्ट की तरह इसमें फ्लूइड को आगे बढ़ाने वाला कोई एक पंप नहीं होता। ऐसे में मसल्स एक्टिविटी और सांस लेने की प्रक्रिया लिम्फ फ्लो बनाए रखने में मदद करती है। लिम्फैटिक सिस्टम के सभी काम पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- वॉकिंग और शरीर के लिम्फ फ्लो के बीच क्या संबंध है? जवाब- वॉकिंग के दौरान शरीर की मांसपेशियां लगातार सिकुड़ती और फैलती हैं। इससे लिम्फ वेसल्स पर दबाव पड़ता है और लिम्फ फ्लूइड को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही गहरी सांस लेने से सीने और पेट के अंदर प्रेशर में बदलाव होता है, जो लिम्फ फ्लो बनाए रखने में मदद करता है। सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जवाब- यह हल्की गति से की जाने वाली वॉक है। इसका उद्देश्य शरीर की मसल्स एक्टिविटी के जरिए लिम्फ फ्लो को सपोर्ट करना है। इसमें आरामदायक गति से चलना, गहरी और नियंत्रित सांस लेना तथा पैरों और हाथों का रेगुलर मूवमेंट शामिल है। यह वॉक शरीर में जमा अतिरिक्त फ्लूइड को लिम्फैटिक सिस्टम के जरिए आगे बढ़ाने में मदद करती है। सवाल- सामान्य और लिम्फैटिक वॉकिंग में क्या फर्क है? जवाब- इसमें मूल अंतर उद्देश्य और तरीके का है। सामान्य वॉकिंग का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, कैलोरी बर्न और हार्ट-लंग्स को हेल्दी रखना होता है। वहीं लिम्फैटिक वॉकिंग में धीमी और आरामदायक गति के साथ गहरी सांस, हाथ-पैरों के हल्के मूवमेंट पर ध्यान दिया जाता है। सभी अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग का सही तरीका क्या है? जवाब- इसका कोई एक वैज्ञानिक रूप से तय मानक तरीका नहीं है। इसमें नॉर्मल वॉक के साथ सांस और शरीर के हल्के मूवमेंट पर ध्यान दिया जाता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग के क्या फायदे हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- लिम्फैटिक वॉकिंग के संभावित फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग में किन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- आमतौर पर हल्की वॉकिंग सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन कुछ लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- लिम्फैटिक वॉकिंग से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग वेट लॉस को कैसे सपोर्ट करती है? जवाब- यह वेट लॉस की कोई खास तकनीक नहीं है। हालांकि, रेगुलर वॉकिंग से कैलोरी बर्न होती है, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट मिलता है। इसे संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज के साथ वेट लॉस रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। सवाल- क्या लिम्फैटिक वॉकिंग से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं? जवाब- नहीं, लिम्फैटिक वॉकिंग को शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का तरीका नहीं मानना चाहिए। लिम्फैटिक सिस्टम अतिरिक्त फ्लूइड को ब्लडस्ट्रीम में वापस पहुंचाने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद करता है। सवाल- क्या लिम्फैटिक वॉकिंग से सूजन या पैरों में भारीपन कम हो सकता है? जवाब- हां, हल्की वॉकिंग से पैरों की मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे ब्लड और लिम्फ फ्लो को सपोर्ट मिलता है। लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले हल्के भारीपन या असहजता में इससे राहत मिलती है। हालांकि, लगातार या ज्यादा सूजन होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सवाल- क्या लिम्फैटिक वॉकिंग के लिए कोई खास जूते, कपड़े या उपकरण की जरूरत होती है? जवाब- नहीं, इसके लिए किसी खास जूते, कपड़े या उपकरण की जरूरत नहीं होती। आरामदायक कपड़े और अच्छी फिटिंग वाले जूते पर्याप्त हैं। सवाल- लिम्फैटिक वॉकिंग कब और कितनी देर करनी चाहिए? जवाब- इसे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय कर सकते हैं। शुरुआत 10-15 मिनट से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। नियमित रूप से चलना ज्यादा जरूरी है। सवाल- क्या इसे सुबह खाली पेट करना जरूरी है? जवाब- नहीं, इसे अपनी सुविधा और शरीर की सहनशीलता के अनुसार किसी भी समय किया जा सकता है। ************* ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स: उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स हममें से ज्यादातर लोग सुबह आंख खुलते ही सनलाइट की बजाय मोबाइल स्क्रीन देखते हैं। दिन की शुरुआत नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया से होती है। जबकि सुबह की धूप बॉडी क्लॉक को सेट करने और शरीर को पूरे दिन के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। पूरी खबर पढ़िए…
साइबर लिटरेसी- नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग:गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें
इन दिनों देशभर में गरबा और डांडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ के नाम से कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इनमें गरबा पार्टनर के साथ डांस, फोटो, रील्स और आउटिंग आदि का दावा किया जा रहा है। सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम पैकेज के नाम से मिल रहे इन ऑफर्स की कीमत 1,000 से 6,000 रुपए तक है। सुनने में यह दिलचस्प लग सकता है। लेकिन क्या वाकई ये ऑफर्स भरोसेमंद हैं? हाल ही में अहमदाबाद साइबर पुलिस ने ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ नाम से सोशल मीडिया पर आने वाली पोस्ट्स को लेकर लोगों को सतर्क किया है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ के नाम पर होने वाले स्कैम के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ क्या है? सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कैसे शुरू हुआ? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- ट्रेंड कैसे शुरू हुआ? सवाल- इन पोस्ट्स में लोगों को वास्तव में क्या ऑफर किया जा रहा है? जवाब- इन पोस्ट्स में गरबा या डांडिया के लिए पार्टनर बुकिंग का दावा किया जा रहा है। इसके साथ कई तरह की सुविधाएं भी ऑफर की जा रही हैं। कुछ पोस्ट्स में इन्हें सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम जैसे पैकेज में बांटा गया है। इनमें शामिल सुविधाएं हैं- सवाल- साइबर पुलिस इसे स्कैम क्यों कह रही है और लोगों को क्यों सावधान रहने को कहा जा रहा है? जवाब- साइबर पुलिस के मुताबिक, इन वायरल पोस्ट्स के जरिए ठग लोगों को फर्जी ऑफर का झांसा देकर ठगी कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैमर्स लोगों को कैसे ठग सकते हैं? जवाब- स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना सकते हैं- सवाल- असली ऑफर और फ्रॉड ऑफर में फर्क कैसे पहचानें? जवाब- असली ऑफर में आमतौर पर आयोजक, कंपनी या सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी बिल्कुल स्पष्ट होती है। वहीं फ्रॉड ऑफर्स में जानकारी आधी–अधूरी होती है और जल्दबाजी में पैसे भेजने का दबाव बनाया जाता है। असली और फ्रॉड ऑफर में फर्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- ठगी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतना जरूरी है? जवाब- इसके लिए बुकिंग के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- आइए अब इसे विस्तार से समझते हैं- प्रोफाइल वेरिफाई करें लिंक और एप से सावधान रहें पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें पैसे भेजने में जल्दबाजी न करें फोटो-वीडियो न भेजें मुलाकात में सावधानी रखें सवाल- क्या हर वेरिफाइड अकाउंट को भरोसेमंद मानना सही है? जवाब- नहीं, हर वेरिफाइड अकाउंट सेफ नहीं होता। असल में अकाउंट का वेरीफाइड होना किसी ऑफर या सर्विस के सुरक्षित और असली होने की गारंटी नहीं है। सवाल- क्या सिर्फ ज्यादा फॉलोअर्स होना भरोसे की गारंटी है? जवाब- नहीं, फॉलोअर्स फर्जी या खरीदे हुए भी हो सकते हैं। इसलिए सर्विस लेने से पहले व्यक्ति या संस्था की पहचान और ऑफर की जानकारी अलग से वेरिफाई करें। सवाल- क्या कमेंट्स और लाइक्स से किसी अकाउंट की ऑथेंटिसिटी पता चल सकती है? जवाब- नहीं, इसे भरोसे का प्रमाण नहीं मानें। इन्हें फर्जी तरीके से भी बढ़ाया जा सकता है। सवाल- वायरल पोस्ट देखकर लोग ज्यादा भरोसा क्यों करते हैं? जवाब- ज्यादा व्यूज, लाइक्स, शेयर और कमेंट्स देखकर लोगों को लगता है कि पोस्ट भरोसेमंद है। इसे साइकोलॉजी में ‘सोशल प्रूफ’ कहा जाता है। यानी जब बहुत सारे लोग किसी चीज में दिलचस्पी दिखाते नजर आते हैं, तो हमें भी वह सही या लोकप्रिय लगने लगती है। साइबर ठग इसी भरोसे का फायदा उठाते हैं। सवाल- त्योहारों के समय स्कैमर्स ज्यादा एक्टिव होते हैं। गरबा स्कैम के अलावा इस समय और किस तरह के स्कैम हो सकते हैं? जवाब- त्योहारों के दौरान साइबर अपराधी फर्जी शॉपिंग ऑफर, टिकट, डिलीवरी और पेमेंट के नाम पर ठगी कर सकते हैं। कुछ कॉमन स्कैम ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर फ्रॉड हो गया है, पैसे भेज दिए हैं तो तुरंत क्या कदम उठाएं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शिकायत करते समय कौन-कौन से स्क्रीनशॉट्स पास रखें? जवाब- इस दौरान ये स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रखें- सवाल- अगर शिकायत करने में देरी हो तो इससे क्या फर्क पड़ सकता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- इसलिए साइबर ठगी का पता चलते ही तुरंत रिपोर्ट करना जरूरी है। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- स्कॉलरशिप के नाम पर स्कैम:छात्र और पेरेंट्स सावधान! पहचानें सही और फर्जी ऑफर का फर्क, आवेदन से जुड़ी 17 सावधानियां हर साल हजारों छात्र इंटरनेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं। इससे उन्हें फीस, आवास और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिलती है। लेकिन अब साइबर अपराधियों की नजर इस पर भी पड़ चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










