Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन को मिले ₹18 करोड़, तब्बू की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। विजय सालगांवकर के किरदार में अजय एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के अलावा अब कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को फिल्म के लिए करोड़ों रुपये मिल रहे हैं, वहीं तब्बू की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अजय देवगन को कितनी फीस मिल रही है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ के लिए अजय देवगन ने करीब 30 करोड़ रुपये फीस ली थी। हालांकि, 2015 में आई पहली फिल्म ‘दृश्यम ’ के लिए उनकी फीस कितनी थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तब्बू की फीस अजय से काफी कम!
फिल्म में मीरा देशमुख की भूमिका निभाने वाली तब्बू भी ‘दृश्यम 3’ में अहम किरदार में नजर आएंगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तब्बू को फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है।

अगर अजय देवगन की कथित 18-22 करोड़ रुपये की फीस से तुलना करें, तो तब्बू की फीस काफी कम है। हालांकि, दोनों कलाकारों की फीस से जुड़े ये आंकड़े रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इनकी पुष्टि नहीं की है।

श्रिया सरन को मिलेंगे करीब 1 करोड़ रुपये?
श्रिया सरन एक बार फिर नंदिनी सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए उनकी फीस करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नंदिनी फिल्म की कहानी में विजय की पत्नी हैं और पिछले दोनों भागों में उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा रहा है।

इशिता दत्ता की फीस कितनी है?
विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता भी तीसरे भाग में वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है।

जयदीप अहलावत की फीस का खुलासा नहीं
‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और उन्हें मिलने वाली फीस को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जयदीप की एंट्री ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को इस फ्रेंचाइजी का आखिरी अध्याय बताया जा रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस की जांच से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि इस बार विजय अपने पुराने राजों को किस तरह बचा पाते हैं और कहानी का अंत किस मोड़ पर होता है।
 

Continue reading on the app

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं? भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट का संतुलन, जानें डॉक्टर प्रीति गुर्जर की डाइट टिप्स

मौसम में बदलाव के साथ खान-पान का ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी होता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस समय शरीर को प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की अधिक जरूरत होती है. ठंड के मौसम में मौसमी फल और पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. कई गर्भवती महिलाओं को यह समझ नहीं आता कि दिनभर के खाने में किन चीजों को शामिल किया जाए. इसी विषय पर Local18 से बातचीत में निमाड़ की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रीति गुर्जर ने गर्भवती महिलाओं की डाइट को लेकर जरूरी जानकारी दी

Continue reading on the app

  Sports

अजित अगरकर की तारीफ या गलतियों पर लीपा-पोती, गंभीर के 'गेम प्लान' में शामिल चीफ सेलेक्टर को मिला 'थैंक-यू' का ईनाम

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर्स आए जो सेलक्टर बने पर जितना सुर्खियों में अजित अगरकर रहे उतना कोई नहीं रहा. अच्छे सेलेक्शन पर तारीफ हुई तो खिलाड़ियों के रिजेक्शन पर गालियां भी पड़ी. अजित अगरकर के कार्यकाल में टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती पर चर्चा ज्यादा विराट-रोहित अश्विन के रिटायरमेंट की हुई Wed, 7 Oct 2026 13:27:07 +0530

  Videos
See all

लखनऊ में सुबह कुत्ते को गोली मारने का आरोप, CCTV से शूटर की तलाश | Lucknow News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:10:32+00:00

Hindi News | Rahul Gandhi के धरने के बाद Congress का अगला कदम क्या? CEC पर 'सरप्राइज अटैक'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:02:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers