Asian Games 2026 : Gold मेडल में कितने ग्राम होता है गोल्ड? रजत और कांस्य का भी जानें
Asian Games 2026 : गोल्ड मेडल का नाम सुनते ही जेहन में सोने से बने पदक की तस्वीर आती है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है. एशियन गेम्स 2026 में मिलने वाले गोल्ड मेडल में सोना बेहद कम मात्रा में है. दिलचस्प बात यह है कि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की बनावट और वजन भी अलग है. जानिए तीनों पदकों में कौन-सी धातु कितनी मात्रा में इस्तेमाल हुई है.
Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन को मिले ₹18 करोड़, तब्बू की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!
Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। विजय सालगांवकर के किरदार में अजय एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के अलावा अब कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को फिल्म के लिए करोड़ों रुपये मिल रहे हैं, वहीं तब्बू की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
अजय देवगन को कितनी फीस मिल रही है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात कही जा रही है।
बताया जाता है कि साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ के लिए अजय देवगन ने करीब 30 करोड़ रुपये फीस ली थी। हालांकि, 2015 में आई पहली फिल्म ‘दृश्यम ’ के लिए उनकी फीस कितनी थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
तब्बू की फीस अजय से काफी कम!
फिल्म में मीरा देशमुख की भूमिका निभाने वाली तब्बू भी ‘दृश्यम 3’ में अहम किरदार में नजर आएंगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तब्बू को फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है।
अगर अजय देवगन की कथित 18-22 करोड़ रुपये की फीस से तुलना करें, तो तब्बू की फीस काफी कम है। हालांकि, दोनों कलाकारों की फीस से जुड़े ये आंकड़े रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इनकी पुष्टि नहीं की है।
श्रिया सरन को मिलेंगे करीब 1 करोड़ रुपये?
श्रिया सरन एक बार फिर नंदिनी सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए उनकी फीस करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नंदिनी फिल्म की कहानी में विजय की पत्नी हैं और पिछले दोनों भागों में उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा रहा है।
इशिता दत्ता की फीस कितनी है?
विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता भी तीसरे भाग में वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है।
जयदीप अहलावत की फीस का खुलासा नहीं
‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और उन्हें मिलने वाली फीस को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जयदीप की एंट्री ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को इस फ्रेंचाइजी का आखिरी अध्याय बताया जा रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस की जांच से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि इस बार विजय अपने पुराने राजों को किस तरह बचा पाते हैं और कहानी का अंत किस मोड़ पर होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi










